• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

अब दिल्ली-मुंबई में भी मान्य होगी ग्वालियर के जया आरोग्य अस्पताल की जांच रिपोर्ट, मिली एनएबीएल मान्यता

ग्वालियर के जया आरोग्य अस्पताल की जांच रिपोर्ट अब दिल्ली-मुंबई में भी मान्य होगी। ऐसा अस्पताल की लैब को एनएबीएल मान्यता मिलने से संभव हुआ है।

By Anoop BhargavEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 08:21:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 08:26:17 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अब दिल्ली-मुंबई में भी मान्य होगी ग्वालियर के जया आरोग्य अस्पताल की जांच रिपोर्ट, मिली एनएबीएल मान्यता

HighLights

  1. एनएबीएल के मानकों पर खरा उतरने पर प्रमाण पत्र मिला
  2. मरीजों के लिए सटीक और विश्वसनीय परिणाम सुनिश्चित करेगा
  3. चार सदस्यीय टीम ने पहुंचकर लैब का बारीकी से मुआयना किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जया आरोग्य अस्पताल की जांच रिपोर्ट अब दिल्ली-मुंबई में भी मान्य होगी। ऐसा अस्पताल की लैब को एनएबीएल मान्यता मिलने से संभव हुआ है। इसके लिए 25 अप्रैल को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फार टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) की चार सदस्यीय टीम ने अस्पताल पहुंचकर लैब की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया था।

टीम ने अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपी थी। इसके बाद एनएबीएल ने जया आरोग्य अस्पताल प्रबंधन को प्रमाण पत्र जारी किया। यह प्रमाण पत्र 14 जून 2030 तक मान्य रहेगा।

एनएबीएल के मानकों पर खरा उतरने पर प्रमाण पत्र मिला

उल्लेखनीय है कि दिल्ली, इंदौर और चेन्नई से आए विशेषज्ञों ने माइक्रोबायोलाजी, पैथोलाजी और बायोकेमिस्ट्री विभागों में पहुंचकर यह देखा था कि मरीजों के सैंपल किस तरह लिए जा रहे हैं और उनकी टेस्टिंग के मानक क्या हैं। एनएबीएल के मानकों पर खरा उतरने पर जेएएच को यह प्रमाण पत्र मिला।


मरीजों के लिए सटीक और विश्वसनीय परिणाम सुनिश्चित करेगा

निरीक्षण दल में दिल्ली से डॉ. अनीता बबर, इंदौर से डॉ. शशि कपूर व डॉ. राजीव लाहौके और चेन्नई से डॉ. के. बालन शामिल थे। जेएएच अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने बताया कि इस प्रमाणन के तहत प्रयोगशाला को आइएसओ मानक के अनुसार मेडिकल परीक्षण के लिए गुणवत्ता और क्षमता में मान्यता दी गई है।

इसका दायरा मात्रात्मक और गुणात्मक परीक्षण दोनों पहलुओं को कवर करता है, जो मरीजों के लिए सटीक और विश्वसनीय परिणाम सुनिश्चित करेगा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर के डॉक्टरों का कमाल: 8 घंटे चले बड़े ऑपरेशन में ट्यूमर के साथ निकाला आधा किलो लिवर, 17 साल के लड़के को मिली नई जिंदगी

एनएबीएल मान्यता से क्या होगा फायदा

अस्पताल की लैब को एनएबीएल की मान्यता मिलने से यहां होने वाली जांचों की रिपोर्ट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य होगी। इससे मरीजों को अस्पताल की जांच रिपोर्ट पर अधिक भरोसा होगा और यह सुनिश्चित होगा कि यहां की लैब किसी भी कारपोरेट अस्पताल की लैब जितनी ही गुणवत्तापूर्ण है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।