• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में आज से शुरू होगा 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान', घाटीगांव में लगेगा पहला जिला स्तरीय शिविर; मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 09:28:55 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 09:29:57 AM (IST)
ग्वालियर में आज से शुरू होगा 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान',  घाटीगांव में लगेगा पहला जिला स्तरीय शिविर; मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

HighLights

  1. जनप्रतिनिधि और अधिकारी हर शुक्रवार करेंगे मैदानी भ्रमण
  2. सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई की लंबित शिकायतों का त्वरित निपटारा
  3. ग्वालियर के घाटीगांव में सुबह 10 बजे से लगेगा पहला शिविर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। प्रदेश सरकार का मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शुक्रवार से शुरू होगा। यह अभियान आठ जनवरी 2027 तक चलेगा। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र में प्रत्येक शुक्रवार जनप्रतिनिधि और अधिकारी मैदानी भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

अभियान के दौरान सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित शिकायतों एवं आवेदनों की समीक्षा कर त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे।


पहला जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर घाटीगांव में

'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के तहत ग्वालियर जिले का पहला जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार सात अगस्त को घाटीगांव में आयोजित होगा। यह जन-विश्वास शिविर प्रात: 10 बजे से घाटीगांव स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय प्रांगण में शुरू होगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित होने जा रहा है।

जिले में 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के तहत सात अगस्त से आठ जनवरी तक आयोजित होने वाले जन-विश्वास शिविरों के स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविरों के साथ-साथ प्रत्येक विकासखंड में क्लस्टर स्तरीय शिविर भी लगाए जाएंगे।