• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का शिलान्यास अक्टूबर में, केंद्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे निरीक्षण, खुलेंगे रोजगार के द्वार

मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एपीपीआइडीसी) ने शिलान्यास समारोह के लिए अपनी तमाम प्रशासनिक और मैदानी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब केवल ...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 06:43:58 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 06:44:31 PM (IST)
देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का शिलान्यास अक्टूबर में, केंद्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे निरीक्षण, खुलेंगे रोजगार के द्वार

HighLights

  1. अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में होगा भूमिपूजन
  2. केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया करेंगे साडा क्षेत्र का मौका-मुआयना
  3. एसपीवी की बैठक में तय होगी प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल को इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा हब बनाने की दिशा में एक अहम मोड़ आ गया है। ग्वालियर के काउंटर मैग्नेट सिटी साडा क्षेत्र में आकार ले रहे देश के बहुप्रतीक्षित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास अक्टूबर महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में संपन्न हो सकता है।

प्रशासनिक और मैदानी तैयारियां पूरी

मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एपीपीआईडीसी) ने शिलान्यास समारोह के लिए अपनी तमाम प्रशासनिक और मैदानी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब केवल शिलान्यास के लिए जिन अतिथियों का समय लेने का प्रयास चल रहा है। एमपीआईडीसी के अधिकारियों के मुताबिक अगले एक-दो दिनों समय फाइनल होते ही शिलान्यास की आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।


केंद्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे साडा क्षेत्र का निरीक्षण

तैयारियों का जायजा लेने और परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को साडा यानि विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण क्षेत्र का मौका-मुआयना करेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया एमपीआईडीसी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की भूमि, पहुंच मार्गों और बिजली-पानी जैसी मूलभूत अधोसंरचना का निरीक्षण करेंगे।

एसपीवी की बैठक में होंगे महत्वपूर्ण निर्णय

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के संचालन और प्रबंधन के लिए गठित स्पेशल पर्पस व्हीकल (एसपीवी) की एक महत्वपूर्ण बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जा रही है। जोन में निवेश करने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टेलीकॉम कंपनियों को प्लाट आवंटन की प्रक्रिया तय होगी। वीआईपी प्रोटोकॉल, शिलान्यास स्थल के चयन और भूमिपूजन के भव्य आयोजन के एजेंडे पर अंतिम मुहर लगेगी।

अंचल में पैदा होंगे रोजगार के हजारों अवसर

साडा क्षेत्र में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की स्थापना से न केवल ग्वालियर में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आएगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे। यहां 5जी व 6जी उपकरण, ऑप्टिकल फाईबर, मोबाईल कंपोनेंट्स और नेटवर्क डिवाइसेस का बड़े पैमाने पर उत्पादन प्रस्तावित है, जिससे यह क्षेत्र देश के प्रमुख टेक-मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के रूप में उभरेगा।

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के शिलान्यास के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। अक्टूबर महीने में शिलान्यास होगा। इसके लिए अतिथियों से समय मांगा गया है। जैसे समय मिलता है, वैसे कार्यक्रम की तिथि घोषित कर दी जाएगी। -अनीषा श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक, एमपीआईडीसी