• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

सीएम हेल्पलाइन निपटाने का अजीब खेल, अवैध कॉलोनी छोड़ वैध प्लाट पर की गई तोड़फोड़

इस तरह सीएम हेल्पलाइन में दिखाने के लिए कार्रवाई हो गई और अवैध कॉलोनी जहां कार्रवाई असल में होना थी वह भी बच गईं।

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 12:25:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 01:27:47 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सीएम हेल्पलाइन निपटाने का अजीब खेल, अवैध कॉलोनी छोड़ वैध प्लाट पर की गई तोड़फोड़

HighLights

  1. वैध प्लाट पर तोड़फोड़ कर दिखाई कार्रवाई
  2. पटवारी ने भूखंड मालिक से स्वीकारी गलती
  3. अधिकारियों ने साधी चुप्पी, नहीं दिया जवाब

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुख्यमंत्री के नाम की सीएम हेल्पलाइन के निपटारे के लिए राजस्व हो या नगर निगम सब खेल खेलने में लगे हैं। शिकायत का हल होना चाहिए भले ही मौके पर कुछ हो या न हो। पुरानी छावनी क्षेत्र में ही एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें अवैध कालोनियों को लेकर सात शिकायतें थीं जिनका निराकरण करना था लेकिन शिकायतकर्ता जब ग्वालियर जिले में नहीं था तो एक वैध प्लाट के सरिए टेढ़े करके फोटो खींच लिया और प्लाट मालिक से माफी भी मांग ली।

इस तरह सीएम हेल्पलाइन में दिखाने के लिए कार्रवाई हो गई और अवैध कॉलोनी जहां कार्रवाई असल में होना थी वह भी बच गईं।

स्टार सिटी नाम से काटी गईं अवैध कॉलोनी

पुरानी छावनी में देवनगर अवैध कॉलोनी के सामने स्टार सिटी नाम से अवैध कॉलोनी काटी गईं जिसको लेकर शिकायतें थीं और पटवारी मुकेश तोमर व निगम ने राहुल परमार नाम के व्यक्ति का वैध प्लाट दिखाकर उस पर कार्रवाई कर दी।


जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी इलाके के हीरा नगर क्षेत्र में देवनगर नाम से अवैध कालोनी बताई जाती है जिसके सामने स्टार सिटी नाम की अवैध कॉलोनी पहले से बस गई है। इसी स्टार सिटी कॉलोनी का एक फेज बस चुका है और अब छह बीघा में और कॉलोनी काटी जा रही है।

स्टार सिटी व आसपास कॉलोनियों को लेकर लगातार शिकायतें हुईं हैं और हाल ही में सात सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें हुईं जिनको लेकर राजस्व अमले और नगर निगम को कार्रवाई करना थी।

पटवारी ने भूखंड मालिक से स्वीकारी गलती

14 नवंबर को राजस्व और निगम अमले ने कार्रवाई दिखाने के लिए उसी इलाके में अलग जगह बने राहुल परमार के प्लाट पर जाकर सरिए टेढ़े करवा दिए। खुद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे या नहीं यह भी नहीं पता। राहुल परमार के पास नामांतरण से लेकर स्वीकृति सब दस्तावेज हैं और बाद में राहुल के पास फोन आया कि वो आपके प्लाट पर गलती से कार्रवाई हो गई है। शिकायत मनोज सिकरवार की ओर से की गई थीं।

अब राजीनामे को चक्कर लगा रहे

  • जब गलत जगह पर कार्रवाई की बात सामने आई तो अब पटवारी व अन्य की ओर से राजीनामा के लिए चक्कर लगाए जा रहे हैं। यह भी प्लाट मालिक से कहा गया कि सरियों को सीधा करवा देंगे।
  • नोट: इस मामले में पुरानी छावनी तहसीलदार रुचि अग्रवाल और पटवारी मुकेश तोमर के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं किए गए। विषय को लेकर मैसेज का भी जवाब नहीं दिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।