भाजपा एससी मोर्चा की ग्वालियर जिला कार्यकारिणी घोषित, जिलाध्यक्ष ने दबाव बनाकर जारी कराई सूची
नई कार्यकारिणी में 5 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 5 मंत्री सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
Publish Date: Mon, 26 Oct 2026 11:46:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 26 Oct 2026 11:48:56 AM (IST)
HighLights
- 37 सदस्यीय कार्यकारिणी में नए चेहरों को जिम्मेदारी
- कार्यकर्ताओं को दिया कुर्सी सुरक्षित होने का संदेश
- पांच उपाध्यक्ष और दो महामंत्री किए गए नियुक्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की ग्वालियर महानगर जिला कार्यकारिणी रविवार की रात को घोषित कर दी गई है। मोर्चा के महानगर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश धनोल ने जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की सहमति से पदाधिकारियों की सूची जारी की है। कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और पांच मंत्री सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। युवा, महिला सहित अजा मोर्चा की सूची तैयार हैं, केवल महानगर अध्यक्ष को हटाने की चर्चाओं के चलते अटकी हुई थी।
नईदुनिया के इस राजफाश के दूसरे दिन ही राजौरिया ने वरिष्ठ नेतृत्व पर दवाब अजा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित करा दी है। ताकि कार्यकर्ताओं में यह संदेश जाए कि उनकी कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। इसी सप्ताह युवा व महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कराने के लिए दवाब बनाया जा रहा है।
राजा, तुलसीराम, सतीश, रवि और आनंद को बनाया उपाध्यक्ष
घोषित सूची के अनुसार, राजा खटीक, तुलसीराम नरवरिया, सतीश खटीक, रवि रांगोड़ी और आनंद आर्य को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री पद पर दिनेश पारछे व आशी सिंह की नियुक्ति की गई है। इसी तरह रंजीत नरवरे, अनिल माहौर, राकेश नरवरिया, संदीप उमरेठा और सिद्धार्थ (गोल्डी) रत्नाकर को मंत्री नियुक्त किया गया है।
वंदना खटीक को भी मंत्री बनाया गया है। मनोज निम को कोषाध्यक्ष, बृजमोहन सखवार और अमृतलाल जाटव को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन वर्मा को कार्यालय मंत्री, संजय माहुने और किरण सिंह को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
वहीं, विजय रेंगर को मीडिया प्रभारी तथा सोनू वर्मा और हरेंद्र आर्य को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी के माध्यम से मोर्चा ने महानगर स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। इसके साथ ही रितेश चौहान को सोशल मीडिया प्रभारी, संदीप लोहेरिया और धर्मेंद्र माहौर को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। विवेक खन्ना को आईटी प्रभारी तथा नेमी सिंह और निखिल राज को सह आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमोद, सरदार, यशराज को मिली जिम्मेदारी
प्रमोद अहिरवार को प्रचार मंत्री, सरदार सिंह पहाड़िया और यशराज अहिरवार को सह प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। भगवान सिंह जाटव को लाभार्थी प्रमुख, ज्योति इमले और पार्वती शाक्य को सह लाभार्थी प्रमुख बनाया गया है। मंगल पवक को मन की बात प्रमुख और माता प्रसाद गोलारिया और हरीश भरदले को सह मन की बात प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।