• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में साल की अंतिम नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर को होगी आयोजित

विद्युत वितरण कंपनी, नगर निगम, बीएसएनएल, बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं से संबंधित मामलों में उपलब्ध छूट की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 09:54:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 09:54:52 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में साल की अंतिम नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर को होगी आयोजित

HighLights

  1. 12 दिसंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत
  2. राजीनामा योग्य मामलों का होगा निराकरण
  3. दीक्षा समारोह के बाद आज विवि में अवकाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। साल की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 दिसंबर को किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय ग्वालियर, कुटुंब न्यायालय ग्वालियर तथा तहसील विधिक सेवा समिति डबरा व भितरवार में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इसके माध्यम से विद्युत वितरण कंपनी, नगर निगम, बीएसएनएल, बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं से संबंधित मामलों में उपलब्ध छूट की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

लोक अदालत में शमनीय आपराधिक प्रकरण, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, एमए प्रकरण (मोटर दुर्घटना दावा क्षतिपूर्ति अपील प्रकरण) तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

जीवाजी विश्वविद्यालय में आज रहेगा अवकाश

जीवाजी विश्वविद्यालय में मंगलवार 17 नवंबर को अवकाश रहेगा। कुलसचिव राजीव मिश्रा के मुताबिक सोमवार को दीक्षा समारोह था। पहले की तरह दीक्षा समारोह के अगले दिन विश्वविद्यालय का अवकाश घोषित किया गया है। अब 18 नवंबर बुधवार से विश्वविद्यालय में सामान्य कामकाज होगा।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।