करवाचौथ से ठीक पहले नवविवाहिता ने खाया जहर: शादी के 9 महीने बाद ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
उपनगर ग्वालियर निवासी आरती वर्मा की शादी नौ महीने पहले राहुल वर्मा के साथ हुई थी।
Publish Date: Mon, 26 Oct 2026 08:26:19 AM (IST)Updated Date: Mon, 26 Oct 2026 08:27:40 AM (IST)
HighLights
- पहली करवाचौथ से पहले उठाया खौफनाक कदम
- मायके पक्ष ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप
- पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। शादी के महज नौ महीने और अपनी पहली करवाचौथ के ठीक पहले महिला के इस कदम से इलाके में सनसनी फैल गई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
ग्वालियर निवासी आरती की शादी हुई थी राहुल के साथ
उपनगर ग्वालियर निवासी आरती वर्मा की शादी नौ महीने पहले राहुल वर्मा के साथ हुई थी। हाल ही में आने वाले करवाचौथ के पर्व से पहले महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दहेज के लिए मांगते थे पैसे और सामान
पीड़िता के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग आरती को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।
परिजनों का कहना है कि नवरात्र के दौरान आरोपियों ने एक लाख रुपये की मांग की थी, और अब करवाचौथ के मौके पर पूरे परिवार के लिए नए कपड़ों की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।