
ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जैन समाज ने सोमवार को डीडवाना ओली स्थित जैन मार्केट से गाजेबाजे के साथ नवीन वेदी की मंगल कलश शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा गस्त का ताजिया। नई सड़क और दाना ओली होती हुई कार्यक्रम स्थल दिगंबर जैन पार्श्वनाथ ट्रस्ट पहुंची। यात्रा में महिलाएं केशरिया रंग की साड़ी में सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। कुछ महिलाएं और बालिकाएं ढोल ताशों की धुन में नृत्य करते हुए आगे बढ़ रही थीं मंदिर से भगवान जिनेंद्र को सिर पर विराजित कर कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने भगवान जिनेंद्र की अगवानी की।
भगवान जिनेंद्र का किया अभिषेक: महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य अजीत कुमार शास्त्री एवं सह प्रतिष्ठाचार्य पंडित सम्मेद अजीत उपाध्ये कोल्हापुर ने मंत्रोच्चरण के साथ भगवान का अभिषेक किया। शांतिधारा अजित पारस महावीर जैन ने की।
धर्म से ही पुण्य का संचारः विशुद्धमति माता ने नवीन दिगंबर जैन पार्श्वनाथ ट्रस्ट की वेदी पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, आस्था और विश्वास का भव्य मंदिर ऊर्जा का संचालन कर रहा है। धर्म से ही पुण्य का संचार होता है। प्रभु आराधना और सत्संगति से ही जीवन में सुख व शांति की अनुभूति होती है।
गजानन महाराज की पालकी निकलीः श्री गजानन महाराज की पुण्यतिथि महोत्सव नगर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लेले की बगिया स्थित गजानन महाराज के महोत्सव के तहत सोमवार को पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा का नगर में कई स्थानों पर श्रद्धाभाव के साथ पुष्पावर्षा के साथ स्वागत किया गया। पालकी को पुजा-अर्चना के लिए भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुमन शर्मा. संजीव पोतनीस सहित अन्य भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भ्रण के लिए रवाना किया।
इन मार्गों से निकली पालकी यात्रा: पालकी की शोभा यात्रा लेले की बगिया मंदिर से प्रारम्भ होकर जनकगंज महाराज बड़ा होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई ।पालकी का स्वागत नरेंद्र थोरात मोहित जाट , अमर कुटे, बालराजे शिंदे, बाल खांडे, धर्मेंद्र गायकवाड़ तथा अनेक लोगों द्वारा किया गया।