ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्वालियर चंबल संभाग के ऊपर बने कम दवाब के क्षेत्र की वजह से गुरुवार सुबह से झमाझम वर्षा का दौर चालू हो गया। यह बारिश दिन भर चलीं शहर के अलग अलग हिस्सों ममें बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक रहेगी। मौसम में आई ठंडक की वजह से बिजली की खपत घटी है। अधिकतम तापमान 30 डिसे नीचे दर्ज होगा। पूरे दिन वर्षा का दौर जारी रह सकता है। गुरुवार की रात में यह सिस्टम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ जाएगा,जिससे वर्षा घटेगी।
बंगाल की खाड़ी का कम दवाब का क्षेत्र बुंदेलखंड में वर्षा करते हुए गत दिवसग्वालियर चंबल संभाग के ऊपर पहुंच गया। इस कारण दोनों संभाग के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा भी दर्ज हुई है, लेकिन ग्वालियर में बीती रात से रिमझिम वर्षा का दौर जारी रहा। बादलों के चलते धूप नहीं निकली। रुक-रुक कर तेज वर्षा भी हुई। वर्षा की गति धीमी थी, लेकिन रिमझिम वर्षा ने मौसम को सुहाना कर दिया। सुबह से झमाझम वर्षा का दौर जारी हो गया, जिससे शहर कीसड़कों पर जलजमाव हुआ। इससे ट्रैफिक की गति थम गई।
मानसून ट्रफ लाइन गुना से होते हुए गुजर रही
- मानसून ट्रफ लाइन गुना-कोटा होते हुए गुजर रही है। जब सिस्टम पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा, जब मानसून ट्रफ लाइन भी उत्तर की ओर शिफ्ट होगी।
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण अरब सागर से भी नमी आ रही है। बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है। इस कारण वर्षा हो रही है।
- कम दवाब का क्षेत्र ग्वालियर के ऊपर है। इस वजह से अंचल के जिलों में अच्छी वर्षा है। यूपी की ओर बढ़ने पर ग्वालियर में वर्षा बढ़ेगी।
इनका कहना है
- कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ जाएगा, लेकिन ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की व मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा। रात से वर्षा कमजोर पड़ेगी। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम 18 सितंबर को बन रहा है, जिसका असर 21 सितंबर से दिखेगा।
डा वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल