• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

अग्निवीर भर्ती: जल्द जारी होगा शारीरिक परीक्षा का परिणाम, ग्वालियर में होगा पैरा कमांडो का चयन

परिणाम जारी होने के तुरंत बाद चयन प्रक्रिया का अगला अहम पड़ाव शुरू होगा।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 09:27:30 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 09:28:21 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अग्निवीर भर्ती: जल्द जारी होगा शारीरिक परीक्षा का परिणाम, ग्वालियर में होगा पैरा कमांडो का चयन

HighLights

  1. एक सप्ताह में आ सकता है परीक्षा परिणाम
  2. ग्वालियर में होगा पैरा कमांडो का चयन
  3. दस्तावेज सत्यापन के बाद होगी ट्रेनिंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भारतीय सेना में रिक्त अग्निवीरों के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि आगामी एक सप्ताह के भीतर परीक्षा परिणाम जारी होने की पूरी उम्मीद है।

पैरा कमांडो की परीक्षा अगले महीने

परिणाम जारी होने के तुरंत बाद चयन प्रक्रिया का अगला अहम पड़ाव शुरू होगा। सफल अभ्यर्थियों में से सबसे पहले 'पैरा कमांडो' के लिए योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से पैरा कमांडो की यह विशेष चयन प्रक्रिया ग्वालियर में ही आयोजित की जाएगी। इसमें शारीरिक परीक्षा मुरार स्थित सेना भर्ती कार्यालय द्वारा ही कराई जाएगी। जो अभ्यर्थी पैरा कमांडो भर्ती में चयनित होंगे, उन्हें आगरा स्थित ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा।


अग्निवीर भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का अंतिम परीक्षण दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही चयनित अग्निवीरों को अगले महीने से देश के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।