• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में राहत और आफत: रविवार से खुलेगा गुरुद्वारा से फूलबाग का रास्ता, विक्की फैक्ट्री से नाका चंद्रवदनी मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित

ऐसे में यह मुख्य रास्ता है। इसके चालू होने से आम लोगों को बड़ी राहत होगी। वहीं दूसरी तरफ विक्की फैक्ट्री से नाका चंद्रवदनी के बीच वाहन फिर प्रतिबंधित ...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 09:26:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 09:27:23 PM (IST)
ग्वालियर में राहत और आफत: रविवार से खुलेगा गुरुद्वारा से फूलबाग का रास्ता, विक्की फैक्ट्री से नाका चंद्रवदनी मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित
विक्की फैक्ट्री तिराहा से भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने के बाद निकलते वाहन और तैनात पुलिस बल। नईदुनिया

HighLights

  1. नवरात्र से पहले शहरवासियों को बड़ी राहत
  2. विक्की फैक्ट्री-चंद्रवदनी मार्ग पर रहेगा डायवर्जन
  3. मांढरे माता मंदिर और शीतला माता पर सुरक्षा बढ़ाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एलीवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते गुरुद्वारा से फूलबाग के बीच का रास्ता लंबे समय से बंद था। नवरात्र के पहले दिन से ही शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। यह रास्ता अब रविवार सुबह छह बजे से ही खोल दिया जाएगा। अब वाहन सीधे जा सकेंगे। सिर्फ एक तरफ के रास्ते पर करीब 30 मीटर ही डायवर्ट रहेगा। यह सबसे बड़ी राहत आम लोगों को होगी, क्योंकि अब नवरात्र से त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। दीपावली तक शहर के बाजार गुलजार रहेंगे।

ऐसे में यह मुख्य रास्ता है। इसके चालू होने से आम लोगों को बड़ी राहत होगी। वहीं दूसरी तरफ विक्की फैक्ट्री से नाका चंद्रवदनी के बीच वाहन फिर प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। यह सबसे बड़ी आफत है।


अब तक यह थी व्यवस्था

गुरुद्वारा से फूलबाग जाने के लिए वाहन चालक होटल क्लार्क इन तक तो सीधे जाते थे, लेकिन इसके बाद मार्कंडेश्वर मंदिर के पीछे वाले संकरे रास्ते से होकर फूलबाग जाना होता था। इससे दो प्वाइंट पर सबसे ज्यादा जाम लगता था। वहीं गुरुद्वारा से फूलबाग तक सीधा रास्ता पूरा बंद था। वाहन चालकों को मोतीमहल होकर ही जाना होता था।

अब यह होगी व्यवस्था...सिर्फ 30 मीटर का रास्ता होगा प्रतिबंधित

  1. फूलबाग से गुरुद्वारा जाने वाले वाहन चालक मोती मस्जिद तक आ सकेंगे। यहां से वाहन गोपाल मंदिर तक जाकर गुरुद्वारा जा सकेंगे। सीधे जलविहार भी जा सकेंगे।
  2. वहीं गुरुद्वारा से फूलबाग आने के लिए अब वाहन चालक सीधे आ सकेंगे। मार्कंडेश्वर मंदिर के पीछे से नहीं जाना होगा।

मांढरे माता मंदिर पर सबसे ज्यादा भीड़ - पहला दिन....यहीं से गुजरेंगे भारी वाहन

विक्की फैक्ट्री से नाका चंद्रवदनी के बीच पीएचई का काम चल रहा है। इसके चलते वाहनों को डायवर्ट किया गया है। वाहन विक्की फैक्ट्री से शिवपुरी लिंक रोड, कैंसर पहाड़ी, थीम रोड निकाले जा रहे हैं। वाहन सीधे नहीं जा रहे। शनिवार को भी यहां जाम लगता रहा। रविवार को सबसे ज्यादा खराब हालात होंगे। कैंसर पहाड़ी स्थित मांढरे माता मंदिर पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है। यहीं से बस व अन्य वाहन निकलेंगे। सड़क पर दुकानें लगती हैं। यहां सुबह से ही भीड़ होगी। रातभर यहां श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में अब वाहन फंसेंगे।

शीतला माता.. श्रद्धालु जाने लगे, सुरक्षा बढ़ाई

शीतला माता मंदिर तक पैदल जाने वाले श्रद्धालु अब रवाना होना शुरू हो गए हैं। शनिवार रात से ही श्रद्धालु जाने लगे। नवरात्र पर यहां भीड़ रहेगी। पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। डीएसपी अजीत सिंह चौहान, ट्रैफिक निरीक्षक अभिषेक रघुवंशी ने मार्ग व्यवस्था देखी। ट्रैफिक प्वाइंट भी यहां लगाए हैं।

फूलबाग से गुरुद्वारा के बीच रास्ते पर यातायात शुरू हो जाएगा। विक्की फैक्ट्री से नाका चंद्रवदनी के बीच रविवार तक ही वाहन प्रतिबंधित हैं। सोमवार से व्यवस्था पूर्व की तरह यथावत रहेगी। मांढरे की माता मंदिर पर अतिरिक्त ट्रैफिक प्वाइंट लगाए गए हैं। - सुजावल जग्गा, एएसपी।