ग्वालियर में मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम: 4 दिन बौछारों के आसार, तापमान बढ़ने से फिर सताएगी उमस
मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक मानसून को निर्धारित समय के मुताबिक राजस्थान से 17 सितंबर से वापस होना था। लेकिन इस बार दो दिन देरी से वाप...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 08:26:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 08:27:22 PM (IST)
HighLights
- 2 दिन की देरी से लौट रहा मानसून
- दिन के तापमान में बढ़ोतरी
- फिर सताएगी गर्मी और उमस
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। हालांकि मानसून अपने निर्धारित समय से दो दिन देरी से वापस हो रहा है। वापस के साथ ही अंचल में आगामी चार दिनों में कहीं कहीं पर पानी की बौछारें पड़ सकती है और कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा हो सकती है। साथ ही दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
दिन के तापमान में हुई एक डिसे की बढ़ोतरी
दिन के तापमान में शुक्रवार की तुलना में एक डिसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई और पारा 32.5 डिसे पर पहुंच गया। हालांकि यह सामान्य से 1.9 डिसे कम है। हालांकि रात का तापमान सामान्य से 1.2 डिसे अधिक होकर 25.9 डिसे पर पहुंच गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक मानसून को निर्धारित समय के मुताबिक राजस्थान से 17 सितंबर से वापस होना था। लेकिन इस बार दो दिन देरी से वापस हो रहा है। ऐसे में अंचल में भी निर्धारित 30 सितंबर की जगह एक या दो अक्टूबर को वापस होगा। हालांकि आगामी चार दिन तक अंचल में तेज वर्षा की संभावना नहीं है।
कहीं बौछारें तो कहीं हो सकती है हल्की बारिश
कुछ स्थानों पर पानी की बौछारें पड़ सकती हैं तो कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। लेकिन अंडमान सागर में निम्नदाब का क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में यह आगे बढ़ेगा तो अंचल के मौसम को प्रभावित करेगा और अंचल में भी वर्षा हो सकती है।
धीरे-धीरे चढ़ने लगा है पारा
बेशक अभी दिन का तापमान सामान्य से 1.9 डिसे कम है। लेकिन कल की तुलना में यह तापमान एक डिसे बढ़कर 32.5 डिसे पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी दिनों में यह तापमान और बढ़ेगा। जिससे अंचल में एक बार फिर से लोगों को हल्की गर्मी व उमस से दो-चार होना पड़ेगा।
पारे की चाल
- अधिकतम तापमान-32.5 डिसे
- न्यूनतम तापमान-25.9 डिसे
- 05:30-26.2 डिसे
- 08:30-26.8 डिसे
- 11:30-29.6 डिसे
- 14:30-31.2 डिसे
- 17:30-30.4 डिसे