नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा शहर के चार फीडर क्षेत्रों में शनिवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। नगर संभाग पूर्व के बीएसएफ कालोनी फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इससे बीएसएफ कालोनी, आदित्यपुरम, सेंट्रल अकेडमी, एटीएस स्कूल, ग्रीनवुड स्कूल और बीपी सिटी क्षेत्र प्रभावित होंगे। नगर संभाग उत्तर के शीलनगर फीडर से जुड़े शीलनगर, नेहरू नगर और दामोदर बाग क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
नगर संभाग दक्षिण के सिंकदर कंपू फीडर पर कटौती से वीरपुर, महेशपुरा, नगरे की पहाड़ी, सांवरिया धाम और जैन कालोनी क्षेत्र प्रभावित होंगे। नगर संभाग केंद्रीय के जीवाजीगंज फीडर के गेंडेवाली सड़क, ओल्ड एवं न्यू शांति नगर, जौहरी कालोनी, बावन पायगा, नई सड़क और शेख की बगिया क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।