ग्वालियर में आज मेंटेनेंस के चलते 4 घंटे रहेगी बिजली कटौती, गोविंदपुरी व कालपी रोड सहित कई इलाके प्रभावित
33/11 केवी कालपी उपकेंद्र के मॉल रोड फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 07:46:32 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 07:47:06 AM (IST)
HighLights
- सिल्वर स्टेट व गोविंदपुरी क्षेत्र प्रभावित
- कालपी रोड फीडर पर भी मेंटेनेंस
- स्टेडियम और सिद्धेश्वर नगर में कटौती
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते सोमवार को नगर संभाग पूर्व के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33/11 केवी चंबल उपकेंद्र से जुड़े सिल्वर स्टेट, हरगोविंदपुरम, गोविंदपुरी और चंबल कालोनी फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इससे सिल्वर स्टेट कालोनी, हरगोविंदपुरम, विवेकानंद कालोनी, सरस्वती नगर, गोविंदपुरी, न्यू गोविंदपुरी, चाणक्यपुरी, कृष्णा विहार, रामानुज नगर, चंबल कालोनी, गायत्री विहार और न्यू दर्पण कॉलोनी प्रभावित होंगे। 33/11 केवी कालपी उपकेंद्र के मॉल रोड फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इससे गणेश कालोनी, सतपाल आजाद नगर, खुला संतर, नया संतर, नदी संतर, कोतवाली और कृष्णा पुरी क्षेत्र प्रभावित होंगे। स्टेडियम उपकेंद्र के सुरेश नगर फीडर पर सुबह 10 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं सिद्धेश्वर नगर उपकेंद्र के तृप्ति नगर फीडर पर दोपहर 12 से एक बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।