ग्वालियर में रविवार को कई इलाकों में 3 से 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस कार्य के चलते आपूर्ति रहेगी प्रभावित
इस दौरान फूटी कॉलोनी, सत्यम हाल, अंकलेश्वर कालोनी, सत्यम ग्रीन और ऐंजल हाइट क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 06:51:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 06:52:15 PM (IST)
HighLights
- सिरोल थाना रोड, एबी रोड और जीवाजीगंज फीडर पर मेंटेनेंस
- सुबह 10 बजे से दोपहर तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती
- औद्योगिक क्षेत्र और आवासीय कॉलोनियों के उपभोक्ता होंगे प्रभावित
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। नगर संभाग पूर्व के सिरोल थाना रोड फीडर पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इस दौरान फूटी कॉलोनी, सत्यम हाल, अंकलेश्वर कालोनी, सत्यम ग्रीन और ऐंजल हाइट क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। नगर संभाग उत्तर के एबी रोड फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इससे औद्योगिक क्षेत्र, शंकरपुर ताल और बदनापुरा बाइपास क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। इसी तरह नगर संभाग केंद्रीय के जीवाजीगंज फीडर पर भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके चलते गेंडेवाली सड़क, ओल्ड व न्यू शांति नगर, जौहरी कॉलोनी, बावन पायगा, नई सड़क और शेख की बगिया क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।