• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में किराना कारोबारी के घर में चोरों का धावा, परिजनों को कमरों में बंद कर 13 लाख के गहने किए पार

चोरों ने दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी। इसके बाद जिस कमरे में अलमारी रखी थी, उसमें घुस गए।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 10:07:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 10:08:08 PM (IST)
ग्वालियर में किराना कारोबारी के घर में चोरों का धावा, परिजनों को कमरों में बंद कर 13 लाख के गहने किए पार

HighLights

  1. बाहर से कुंडी लगाई
  2. 13 लाख के गहने पार
  3. फोन कर खुलवाया दरवाजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर के आंतरी क्षेत्र में किराना कारोबारी के घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर में घुसे और जिस कमरे में किराना कारोबारी व उनके स्वजन सो रहे थे। उन कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जिससे यह लोग बाहर न आ सकें। अलमारी का ताला तोड़ा और इसमें से करीब 13 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए।

सुबह जब नींद खुली तो दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद थी। दूसरे बेटे को फोन कर कुंडी खुलवाई तब बाहर आए। इसके बाद चोरी का पता लगा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

घर में ही दुकान

आंतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणी गांव में इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले चुन्नीलाल जाटव किराना कारोबारी हैं। घर में ही उनकी दुकान है। रात करीब आठ बजे दुकान बंद की। इसके बाद वह सोने चले गए। उनका बेटा मुकेश व भरत अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रात में चोर घर में घुस गए।


चोरों ने दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी। इसके बाद जिस कमरे में अलमारी रखी थी, उसमें घुस गए। ताला तोड़कर पांच तोला वजनी सोने का हार, टाप्स, झुमके, पांच अंगूठी, पेंडेंट, सोने की पुतली, चांदी के गहने-मूर्ति चोरी कर ले गए।

... वह बाहर आया, तब दरवाजा खुला

ताला तोड़कर पांच तोला वजनी सोने का हार, टॉप्स, झुमके, पांच अंगूठी, पेंडेंट, सोने की पुतली, चांदी के गहने-मूर्ति चोरी कर ले गए। सुबह नींच खुलने पर चुन्नीलाल ने अपने बेटों को फोन किया। भरत के कमरे की कुंडी नहीं लगी थी। वह बाहर आया, तब दरवाजा खुला। अलमारी का ताला टूटा था, सामान बिखरा पड़ा था। फिर पुलिस को सूचना दी।