• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

तिघरा बांध के 3 गेट दोबारा खुले, 50 MCFT पानी बहा; मुरैना तक अलर्ट जारी

ग्वालियर तिघरा समाचार: ऐसे में जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों ने डाउन स्ट्रीम के गांवों तिघरा, कैथा, तालपुरा, महिदपुर, पृथ्वीपुर, कुलैथ, अगरा भटपुरा, दु...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 09:29:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 09:30:13 PM (IST)
तिघरा बांध के 3 गेट दोबारा खुले, 50 MCFT पानी बहा; मुरैना तक अलर्ट जारी
पानी की लगातार आवक होने के कारण तिघरा बांध के तीन गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। सौ. जनसंपर्क विभाग

HighLights

  1. जलस्तर 739.60 फीट पार
  2. डाउनस्ट्रीम गांवों में अलर्ट
  3. सांक नदी में तेज बहाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कैचमेंट एरिया में हुई वर्षा और अप स्ट्रीम में बने पेहसारी बांध से लगातार पानी की आवक के चलते दो दिन बाद रविवार को एक बार फिर से तिघरा बांध के तीन गेट खोलने पड़े। बांध का जलस्तर रविवार दोपहर में 739.60 फीट से अधिक पहुंच गया था।

ऐसे में जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों ने डाउन स्ट्रीम के गांवों तिघरा, कैथा, तालपुरा, महिदपुर, पृथ्वीपुर, कुलैथ, अगरा भटपुरा, दुगनावली एवं तिलघना के साथ ही मुरैना जिले के पहाड़ी, जखौदा एवं बानमोर क्षेत्र में अलर्ट जारी किया।

गेटों को 1-1 फीट और खोला

इसके बाद शाम करीब सवा चार बजे तीन गेटों को डेढ़-डेढ़ फीट खोलकर पानी की निकासी शुरू की। इसके बाद भी पानी की आवक तेज बनी रही, तो गेटों को एक-एक फीट और खोल दिया गया। इस दौरान करीब 50 एमसीएफटी पानी तिघरा से डाउन स्ट्रीम में बहाया गया, जो सांक नदी के माध्यम से मुरैना जिले में स्थित पिलौआ बांध तक पहुंचा। इससे पहले गत 11 सितंबर को भी तिघरा के गेट खोलकर पानी की निकासी की गई थी।


अब रविवार को दोबारा गेट खोलने की नौबत आ गई। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण तिघरा में गेट खुलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच गए। बांध से पानी की तेज धार बहती देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।