• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

तिघरा डैम लबालब... खोले गए 3 गेट, ग्वालियर में टला पेयजल संकट

तिघरा के जलभराव को लेकर पिछला साल रिकॉर्ड तोड़ रहा था, जब सीजन में 17 बार डैम के गेट खोलने पड़े थे। इस बार भी तिघरा के भरने से शहरवासियों और प्रशासन न...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 07:40:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 07:46:42 PM (IST)
तिघरा डैम लबालब... खोले गए 3 गेट, ग्वालियर में टला पेयजल संकट
तिघरा बांध लबालब होने के बाद शाम को तीन गेट खोल दिए गए हैं। सौ. जनसंपर्क विभाग

HighLights

  1. 740 फीट जलस्तर पहुंचते ही खुले गेट
  2. ऊपरी बांधों से पानी की लगातार आवक
  3. एक दिन छोड़कर ही होगी शहर में सप्लाई

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले तिघरा डैम से ग्वालियर वासियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर आई है। जल स्तर 740 फीट के करीब पहुंचते ही शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे तिघरा डैम के तीन गेट खोल दिए गए। डैम लबालब होने से शहर में गहराते पेयजल संकट का खतरा फिलहाल टल गया है।

ऊपरी क्षेत्रों में हुई लगातार बारिश के बाद अप-स्ट्रीम में बने अपर ककैटो, ककैटो और पेहसारी बांध भी पूरी तरह भर चुके हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, ऊपरी बांधों से पानी की आवक लगातार जारी थी, जिससे जलस्तर तेजी से बढ़ा और गेट खोलने की नौबत आई। पर्याप्त जल भराव होने से अब आने वाले दिनों में ग्वालियर शहर की पेयजल जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकेगा।


हालांकि, बांध के गेट खुलने और पानी की प्रचुर उपलब्धता के बावजूद शहर में जलापूर्ति फिलहाल एक दिन छोड़कर ही की जाएगी। जल प्रबंधन को बेहतर बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू रहेगी।

गौरतलब है कि तिघरा के जलभराव को लेकर पिछला साल रिकॉर्ड तोड़ रहा था, जब सीजन में 17 बार डैम के गेट खोलने पड़े थे। इस बार भी तिघरा के भरने से शहरवासियों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।