• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में दशहरा पर ट्रैफिक डायवर्जन: फूलबाग, मुरार और थाटीपुर में रहेगा रूट परिवर्तन, 13 प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग स्थल से लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट चिह्नित कर लिए हैं। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान फूलबाग, थाटीपुर, मुरार में भी ट्रैफिक ...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 09:50:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 09:51:34 PM (IST)
ग्वालियर में दशहरा पर ट्रैफिक डायवर्जन: फूलबाग, मुरार और थाटीपुर में रहेगा रूट परिवर्तन, 13 प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

HighLights

  1. चल समारोह के रूट पर 10 मिनट पहले रोके जाएंगे वाहन
  2. शहर में रावण दहन स्थलों के पास पार्किंग निर्धारित
  3. मुरार और थाटीपुर में इन रास्तों से निकलेगा ट्रैफिक

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दशहरा पर रावण दहन के सबसे बड़े आयोजन फूलबाग मैदान और फूलबाग, थाटीपुर, मुरार में किए जाएंगे। फूलबाग मैदान में रावण दहन से पूर्व 20 अक्टूबर को शाम चार बजे से चल समारोह निकाला जाएगा। जिसके चलते 13 प्वाइंट पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग स्थल से लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट चिह्नित कर लिए हैं। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान फूलबाग, थाटीपुर, मुरार में भी ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

यह रहेगा चल समारोह का रूट: 10 मिनट पहले रोके जाएंगे वाहन

चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर सनातन धर्म मंदिर, घोड़ा चौक, दाल बाजार, डीएवी स्कूल के सामने, नया बाजार चौराहा, लोहिया बाजार, ऊंटपुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, फालका बाजार, छप्परवाला पुल, शिंदे की छावनी, डीडी माल होता हुआ फूलबाग मैदान पहुंचेगा। इस दौरान चल समारोह जिन रास्तों से निकलेगा, उन रास्तों पर 10 मिनट पहले ट्रैफिक रोककर वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकाला जाएगा।


फूलबाग मैदान

  • इंदरगंज से फूलबाग, स्टेशन जाने वाले वाहन नदीगेट, मोती तबेला, गुरूद्वारा होते हुए जाने वाले वाहन मार्कंडेश्वर मंदिर से डायवर्ट होकर मरी माता रेलवे क्रासिंग, सेवा नगर, किला गेट होते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जा सकेंगे।
  • बस स्टैंड से इंदरगंज, बहोड़ापुर जाने वाले वाहन पड़ाव आरओबी से मोतीमहल होते हुए नदीगेट, इंदरगंज जा सकेंगे।
  • मुरार, थाटीपुर से इंदरगंज-बहोड़ापुर की तरफ जाने वाले वाहन तानसेन तिराहे से डायवर्ट होकर सिटी सेंटर, राजमाता तिराहा, एजी आफिस पुल, अचलेश्वर मंदिर होते हुए जा सकेंगे।

पार्किंग स्थल

  • रावण दहन में आने वाले लोग अपने वाहन लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने मैदान, लाल-बाल-पाल चिड़ियाघर के सामने वाहन खड़े कर आयोजन स्थल तक पैदल जा सकेंगे।
  • मुरार: बारादरी से सदर बाजार जाने वाले रास्ते पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगै। यह वाहन खुला संतर, अग्रसेन मार्ग, नारकोटिक्स चौराहा होते हुए जा सकेंगे
  • नारकोटिक्स चौराहा से भारी वाहन एक्सीलेंस स्कूल की ओर जा सकेंगे।

पार्किंग: सिंधी कालोनी और स्कूल के पास मैदान में चार पहिया वाहनों की पार्किंग निर्धारित की गई है।

थाटीपुर: थाटीपुर स्थित दशहरा मैदान में रावण दहन के समय बारादरी चौराहा से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।

थाटीपुर चौराहा से दाहिनी तरफ से वाहन विवेक नगर होते हुए सूर्य नमस्कार चौराहा जा सकेंगे।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बारादरी जाने वाले वाहन परशुदाम चौराहा, विवेकानंद चौराहा, सूर्यनमस्कार चौराहा, विवेक नगर से जा सकेंगे।

दीनदयाल नगर: यहां दशहरा मैदान में रावण दहन का आयोजन होता है। मैदान के बगल में पार्किंग में वाहन खड़े कर पैदल जा सकेंगे।