• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर से खजुराहो और रुंधी जाना होगा आसान, 15 अक्टूबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन; जानें शेड्यूल

ट्रेन का ग्वालियर में भी ठहराव रहेगा, जिससे ग्वालियर से खजुराहो, आगरा, मथुरा और रुंधी की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

By Priyank SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 10:09:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 10:10:16 PM (IST)
ग्वालियर से खजुराहो और रुंधी जाना होगा आसान, 15 अक्टूबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन; जानें शेड्यूल

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में 15-15 ट्रिप लगाएगी स्पेशल ट्रेन
  2. ग्वालियर स्टेशन पर भी रहेगा दो मिनट का ठहराव
  3. आगरा, मथुरा और छतरपुर के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो-रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन क्रमांक 01829-01830 खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल स्पेशल दोनों दिशाओं में 15-15 ट्रिप चलेगी। ट्रेन का ग्वालियर में भी ठहराव रहेगा, जिससे ग्वालियर से खजुराहो, आगरा, मथुरा और रुंधी की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

ट्रेन 01829 प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को खजुराहो से चलेगी

ट्रेन क्रमांक 01829 खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल स्पेशल 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को खजुराहो से चलेगी। ट्रेन खजुराहो से शाम पांच बजे रवाना होगी और महाराजा छत्रसाल छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दैलवारा/कॉर्ड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया और डबरा होते हुए रात 11:43 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 11:45 बजे रवाना होगी।


इसके बाद ट्रेन मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसीकलां होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे रुंधी पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 01830 रुंधी-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यह ट्रेन रुंधी से शाम 6:45 बजे रवाना होगी। कोसीकलां, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर और मुरैना होते हुए रात 10:50 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 10:52 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी।