• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर से बिना बताए कन्नौज व सागर से ग्वालियर आए दो बालक स्टेशन पर मिले

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर दो बालक जीआरपी को मिले हैं। यह दोनों ही बालक अलग-अलग स्थानों पर बैठे हुए थे।

By anil.tomarEdited By: anil.tomar
Publish Date: Mon, 29 Nov 2021 01:20:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Nov 2021 01:20:17 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
घर से बिना बताए कन्नौज व सागर से ग्वालियर आए दो बालक स्टेशन पर मिले

ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर दो बालक जीआरपी को मिले हैं। यह दोनों ही बालक अलग-अलग स्थानों पर बैठे हुए थे। इनमें से एक बालक कन्नौज से ग्वालियर आया था तो दूसरा सागर से। जीआरपी ने बालकों से पूछताछ की तो उसने अपना पता कन्नौज का बताया। वहीं इससे दूसरे बालक ने अपना पता सागर का बताया था। यह दोनों बालक अपने घर से बिना बताए ग्वालियर घूमने आए थे।। अब वह वापस घर जाना चाहते हैं। जीआरपी ने बालकों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। साथ ही बालकों के घर पर भी सूचना दे दी है।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ठाकुर को एक बालक संदेहास्पद स्थिति में बैठा दिखा। बालक ने अपना पता जादेपुरवा बेलामऊ थाना इंदरगढ़़, जिला कन्नौज उ.प्र बताया। बालक ने बताया कि वह अपने घरवालों को बिना बताए ग्वालियर घूमने आया था। वहीं सुबह करीब 9.30 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर एक बालक मिला। उसने बताया कि वह ग्राम बेरखेरी तहसील रातगढ़ जिला सागर का रहने वाला है और फिलहाल यहां पर मजदूरी करता है। अब वह घर जाना चाहता है। जीआरपी ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दे दी है।


आज से शुरू होगी 43 केंद्रों पर धान की खरीदी

किसानों द्वारा उपजाई गई धान की खरीदी की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी जाएगी। किसानों से धान खरीदने के लिए शासन ने 43 केंद्र बनाए हैं, क्योंकि जिले में धान की फसल काफी बड़े पैमाने पर पैदा की जाती है। ग्वालियर जिले में 14968 किसानों ने धान की फसल लगाई थी। इन किसानों से धान खरीदने के लिए 29 नवंबर से 15 जनवरी तक खरीदी की जाएगी। इस बार जिले में धान का रकबा 94 हजार हेक्टेयर रहा है। हालांकि अभी जिले में सभी किसानों की धान की कटाई नहीं हो सकी है। इसके चलते शुरुआत में कम ही किसानों का खरीद केंद्रों तक आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।