• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर से होकर चलेंगी 2 वन-वे स्पेशल ट्रेनें, 9 अक्टूबर को हुब्बल्ली और यशवंतपुर से होंगी रवाना

दोनों ट्रेनें दक्षिण भारत से चलकर ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेंगी।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 07:29:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 07:30:16 PM (IST)
ग्वालियर से होकर चलेंगी 2 वन-वे स्पेशल ट्रेनें, 9 अक्टूबर को हुब्बल्ली और यशवंतपुर से होंगी रवाना

HighLights

  1. त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला
  2. 10 अक्टूबर को ग्वालियर पहुंचेगी दोनों ट्रेनें
  3. झांसी-आगरा होते हुए निजामुद्दीन तक का सफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ रही अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो एकतरफा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें दक्षिण भारत से चलकर ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेंगी।

गाड़ी संख्या 07332 एसएसएस हुब्बल्ली–हजरत निजामुद्दीन वन-वे एक्सप्रेस स्पेशल और 06540 यशवंतपुर–हजरत निजामुद्दीन वन-वे एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन नौ अक्टूबर को किया जाएगा। दोनों ट्रेनों का ग्वालियर में ठहराव रहेगा।

हुब्बल्ली से चलने वाली ट्रेन 10 अक्टूबर की सुबह 7:25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 7:30 बजे रवाना होगी। वहीं यशवंतपुर से चलने वाली ट्रेन 10 अक्टूबर की रात 10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और दो मिनट बाद 10:02 बजे रवाना होगी। दोनों ट्रेनें झांसी, आगरा कैंट होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेंगी।