छठ पूजा पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत, ग्वालियर से बरौनी के बीच चलाई जाएंगी दो विशेष ट्रेनें
गाड़ी संख्या 04111 ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन 12 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी।
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 10:39:48 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 10:40:19 AM (IST)
HighLights
- 12 और 13 नवंबर को होंगी रवाना
- दोनों ट्रेनों में रहेंगे 20-20 कोच
- भिंड-इटावा के रास्ते जाएगी ट्रेन
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। छठ पर्व पर बिहार जाने वाले ग्वालियर और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ग्वालियर से बरौनी के बीच चलने वाली ये ट्रेनें 12 और 13 नवंबर को यहां से रवाना होंगी।
इससे भिंड, इटावा और उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। गाड़ी संख्या 04111 ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन 12 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी।
भिंड से शाम 3:50 बजे और इटावा से शाम 4:45 बजे गुजरेगी
यह भिंड से शाम 3:50 बजे और इटावा से शाम 4:45 बजे गुजरेगी। प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और छपरा होते हुए 13 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04112 बरौनी से 14 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे चलकर 15 नवंबर को दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 04101 ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन 13 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और 14 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04102 बरौनी से 14 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे चलकर 15 नवंबर को दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर आएगी। दोनों ट्रेनों में 20-20 कोच रहेंगे।