
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर के पदमा राजे शासकीय विद्यालय परिसर में बन रहे सीएम राइज स्कूल की छत गिर गई। इस हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल होने की खबर आ रही है। उन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद परिसर में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद मौके पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि वे लंच पर गए थे, तभी अचानक यह बिल्डिंग गिर गई। गनीमत रही कि उस समय ज्यादा मजदूर छत पर नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इस बिल्डिंग का निर्माण पुलिस हाउसिंग बोर्ड करवा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। हादसे में मजदूर हरीराम, राम झरोखा, राजेश बंसल और दिलेश्वर घायल हुए हैं। प्रशासन ने निर्माण की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए हैं।
पद्मा विद्यालय में निर्माणाधीन स्कूल के भवन की छत ढलाई के दौरान पिलर गिरे
-राकेश वर्मा