मथुरा-झांसी के बीच शनिवार को चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन, ग्वालियर और मुरैना के यात्रियों को मिलेगी राहत
यह ट्रेन शनिवार को एक फेरा लगाएगी। इससे आगरा, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर और आसपास के स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 08:32:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 08:33:07 PM (IST)
HighLights
- बटेश्वर यार्ड में एनआई कार्य के कारण लिया फैसला
- शाम 4 बजे मथुरा से चलकर रात 9 बजे पहुंचेगी झांसी
- ग्वालियर, धौलपुर और डबरा के यात्रियों को सुविधा
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मथुरा जंक्शन और बटेश्वर यार्ड में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित नान-इंटरलाकिंग कार्य के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मथुरा से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन शनिवार को एक फेरा लगाएगी। इससे आगरा, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर और आसपास के स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 01901 मथुरा जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अनारक्षित विशेष ट्रेन मथुरा से शाम चार बजे रवाना होगी। यह शाम पांच बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ेगी। ट्रेन शाम 6:05 बजे धौलपुर, 6:33 बजे मुरैना और शाम 7:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर में पांच मिनट ठहरने के बाद ट्रेन शाम 7:20 बजे रवाना होगी।
इसके बाद ट्रेन रात 7:56 बजे डबरा और 8:30 बजे दतिया पहुंचेगी। अंत में रात नौ बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन पहुंचेगी।