• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

दीपावली पर यात्रियों को बड़ी राहत: निजामुद्दीन-झांसी के बीच चलेगी अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानिए ग्वालियर पहुंचने का समय

ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित रहेंगे, जिससे दीपावली पर घर जाने और त्योहार के बाद लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

By Vikram Singh TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 09:28:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 09:29:15 PM (IST)
दीपावली पर यात्रियों को बड़ी राहत: निजामुद्दीन-झांसी के बीच चलेगी अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानिए ग्वालियर पहुंचने का समय

HighLights

  1. 16 कोच की अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
  2. तीन-तीन फेरे लगाएगी मेमू ट्रेन
  3. ग्वालियर से झांसी और दिल्ली का रूट तय

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दीपावली के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग के बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत देने की तैयारी की है। उत्तर रेलवे हजरत निजामुद्दीन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच 16 कोच की अनारक्षित मेमू फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित रहेंगे, जिससे दीपावली पर घर जाने और त्योहार के बाद लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

यहां से 2: 35 मिनट पर झांसी के लिए रवाना होगी

गाड़ी संख्या 04412 हजरत निजामुद्दीन से पांच, छह और सात नवंबर को चलेगी, जबकि 04411 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से छह, सात और आठ नवंबर को संचालित होगी।

निजामुद्दीन से ट्रेन शाम 7 बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर फरीदाबाद, पलवल, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर और मुरैना होते हुए रात ढ़ाई बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

यहां पांच मिनट रुकने के बाद 2 बजकर 35 मिनट पर झांसी के लिए रवाना होगी और डबरा, सोनागिर व दतिया होते हुए सुबह साढ़े पांच बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन सुबह छह बजे झांसी से रवाना होकर दतिया, सोनागिर, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, पलवल और फरीदाबाद होते हुए शाम 5 बजकर 20 मिनट पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। दीपावली के दौरान आरक्षित ट्रेनों में बढ़ती प्रतीक्षा सूची के बीच यह अनारक्षित ट्रेन यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी।