Vande Bharat Express: हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 12 मार्च को, 15 मार्च से चलेगी नियमित
वंदे भारत ट्रेन संख्या 22470 सुबह छह बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। इसके बाद 6.35 बजे पलवल, 7.45 बजे आगरा कैंट, 9.15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन के झांसी पहुंचने का समय 10.35 बजे निर्धारित किया गया है
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 06:32:09 AM (IST)
Updated Date: Mon, 11 Mar 2024 06:32:09 AM (IST)
HighLights
- सोमवार के दिन ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
- भी स्टेशनों पर ट्रेन का पांच-पांच मिनट का स्टापेज रहेगा।
- ट्रेन के संचालन से मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन मंगलवार 12 मार्च को किया जाएगा। ये ट्रेन 15 मार्च से नियमित चलेगी। इसके लिए रेलवे ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इस ट्रेन का सप्ताह में छह दिन संचालन किया जाएगा।
सिर्फ सोमवार के दिन ट्रेन का संचालन नहीं होगा। वंदे भारत ट्रेन संख्या 22470 सुबह छह बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। इसके बाद 6.35 बजे पलवल, 7.45 बजे आगरा कैंट, 9.15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन के झांसी पहुंचने का समय 10.35 बजे निर्धारित किया गया है।
इन सभी स्टेशनों पर ट्रेन का पांच-पांच मिनट का स्टापेज रहेगा। यह ट्रेन सुबह 11.40 बजे ललितपुर पहुंचेगी, जहां इसे 10 मिनट का स्टापेज दिया गया है। ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी। दोपहर 2.20 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
वापसी में वंदे भारत ट्रेन संख्या- 22469 खजुराहो से दोपहर 2.50 बजे रवाना होगी। शाम 6.30 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी। इसके ग्वालियर आने का समय 7.35 बजे तय किया गया है। इसके बाद आगरा स्टेशन पर रात 9.05 बजे पहुंचेगी। इसके हजरत निजामुद्दीन पहुंचने का समय रात 11.10 बजे रहेगा।
इस ट्रेन के संचालन से मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि अभी रेलवे ने इस ट्रेन में यात्रियों से लिए जाने वाले किराए के निर्धारण का आदेश जारी नहीं किया है। समझा जा रहा है कि एक-दो दिन में किराया घोषित कर दिया जाएगा।