Vande Bharat Train News: ग्वालियर(नप्र)। रेलवे बोर्ड ने हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच 12 मार्च से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस ट्रेन का सप्ताह में छह दिन संचालन किया जाएगा। सोमवार के दिन ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
वंदे भारत ट्रेन क्रमांक 22470 सुबह छह बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। 6:35 बजे पलवल, 7:45 बजे आगरा कैंट, 9:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन के झांसी पहुंचने का समय 10:35 बजे निर्धारित किया गया है। इन सभी स्टेशनों पर ट्रेन का पांच-पांच मिनट का स्टापेज रहेगा। वंदे भारत ट्रेन सुबह 11:40 बजे ललितपुर पहुंचेगी, जहां इसे 10 मिनट का स्टापेज दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर रुकेगी। ये ट्रेन दोपहर 2:20 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वापसी में वंदे भारत ट्रेन क्रमांक 22469 खजुराहो से दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन शाम 6:30 बजे झांसी , ग्वालियर का समय 7:35 बजे तय किया गया। आगरा पर रात 9:05 बजे पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन पहुंचने का समय रात 11:10 बजे रहेगा।
हरदा में घटित दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा आतिशबाजी की दुकानों को सील करा दिया गया है, जो कि गैर व्यवहारिक है। यह कहना है चैंबर आफ कामर्स का। इस विषय पर व्यापारियों का पक्ष जानकर और कानूनी मशविरा के बाद इस आशय का एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को लिखा गया है। चैंबर के पदाधिकारियों ने बताया है कि हरदा में प्रशासन द्वारा आतिशबाजी व्यापारियों की दुकानों को बंद करा दिया गया है, यह गैर व्यवहारिक है, इससे करोड़ों रुपये का स्टाक डम्प हो गया है और दुकान व गोदाम सील होने की वजह से इसकी उचित देखभाल भी व्यवसायी नहीं कर पा रहे हैं। चैंबर ने पत्र में उल्लेख किया है कि आतिशबाजी का क्रय विक्रय मध्यप्रदेश शासन और केन्द्र शासन की अनुज्ञप्ति के अंतर्गत अनुज्ञप्ति की शर्तों के मुताबिक होता है, जिसे कभी सील नहीं किया जा सकता है। क्योंकि यह ऐसा आयटम है, जिसकी निरंतर उचित देखभाल आवश्यक है, जो सील होने के बाद नहीं की जा सकती है।