नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जल शोधन संयंत्र मोतीझील के अन्तर्गत रक्कास पहाड़ी टैंक से बेंचुरी मीटर तक 750 एमएम ब्यास की नवीन डीआई पाइप लाइन बिछाई गई है, जिसके मिलान के लिए 21 व 22 सितंबर तक दो दिवस का शटडाउन होने से ग्वालियर विधानसभा में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
नई लाइन के मिलान के लिए शटडाउन
कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय मोतीझील शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि जल शोधन संयंत्र मोतीझील के अन्तर्गत रक्कास पहाड़ी टैंक से बेंचुरी मीटर तक पाइप लाइन बिछाई गई है, जिसके के मिलान के लिए शटडाउन लिया जाना है।
इससे संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए 20 को सागर ताल चौराहे से बहोडापुर की ओर शील नगर, चन्द्रनगर, अपना घर कालोनी आदि क्षेत्रों में शाम को दिया जाने वाला जल प्रदाय सुबह 8 बजे से किया जाएगा।
इसके साथ ही साथ ही 21 से 22 सितंबर तक रक्कास टैंक से ग्वालियर विधानसभा के निम्न वार्डों के क्षेत्र में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जिसमें वार्ड क्रमांक पांच के अंतर्गत शील नगर, किराड कालोनी, अपना घर, एकता नगर, दामोदर बाघ, बहोडापुर, वार्ड क्रमांक 06 के अंतर्गत हथियापुर, मछली मंडी, वार्ड क्रमांक 07 के अंतर्गत सती विहार, कृष्णा नगर, वार्ड क्रमांक 08, 15 के अंतर्गत नरसिंह नगर, कल्लू काछी की वगीया, नहर पट्टी, वार्ड क्रमांक 09 के राजा की मंडी, चार शहर का नाका, वार्ड क्रमांक 11, 12 के अंतर्गत सुभाष नगर, जेसी. मील की लाइन, गोसपुरा नं. 1, 2, वार्ड क्रमांक 21 के अंतर्गत गोला का मंदिर चौराहा, हनुमान नगर, महावीर नगर में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।