ग्वालियर विधानसभा में 24 और 25 सितंबर को पानी की किल्लत, पाइपलाइन जोड़ने के लिए दो दिन रहेगा शटडाउन
24 सितंबर को होने वाला सीधा जल प्रदाय एवं 25 सितंबर को टंकियों के माध्यम से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में होने वाला जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 07:17:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 07:18:03 PM (IST)
HighLights
- जलालपुर प्लांट से पाइपलाइन मिलान का कार्य
- 24 सितंबर को सीधा जल प्रदाय रहेगा प्रभावित
- 25 सितंबर को टंकियों से नहीं मिलेगा पानी
डिजिटल डेस्क। 160 एमएलडी जल शोधन संयंत्र जलालपुर से ग्वालियर विधानसभा की ओर जाने वाली 800 एमएम व्यास की पम्पिंग मैन लाइन से चार शहर का नाका चौराहे पर 600 एमएम व्यास की नवीन डीआई पाईप लाईन से मिलान कार्य के चलते ग्वालियर विधानसभा में दिनांक 24 एवं 25 सितंबर को जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।
कार्यपालन यंत्री शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि 160 एमएलडी जल शोधन संयंत्र जलालपुर से ग्वालियर विधानसभा की ओर जाने वाली 800 एमएम व्यास की पम्पिंग मैन लाइन से चार शहर का नाका चौराहे पर 600 एमएम व्यास की नवीन डीआई पाईप लाईन से मिलान कार्य के लिए दिनांक 23 सितंबर से 24 सितंबर तक दो दिवस का शटडाउन लिया जाना है।
जिस कारण दिनांक 24 सितंबर को होने वाला सीधा जल प्रदाय एवं 25 सितंबर को टंकियों के माध्यम से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में होने वाला जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।