• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

'मकान बनाना है तो 50 हजार निकालो...', पैसे देने से इनकार करने पर बदमाशों ने पहले सरिये से पीटा, फिर की हवाई फायरिंग

पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि दरगाह वाली पहाड़ी पर रहने वाला शहजाद खान मकान का निर्माण करा रहा है। बीते रोज उसके घर लालू यादव, ...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 04 Oct 2025 08:44:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Oct 2025 08:44:21 PM (IST)
'मकान बनाना है तो 50 हजार निकालो...', पैसे देने से इनकार करने पर बदमाशों ने पहले सरिये से पीटा, फिर की हवाई फायरिंग
ग्वालियर में बेखौफ बदमाश।

HighLights

  1. बदमाशों ने ट्रक चालक को मकान बनाने से रोका
  2. मकान बनाने के एवज में 50 हजार रुपये मांगे
  3. इनकार करने पर सरिये से पीटा, गोलियां भी चलाईं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पुरानी छावनी इलाके में बदमाशों ने ट्रक चालक को मकान बनाने से रोका। मकान बनाने के एवज में 50 हजार रुपये टैरर टैक्स मांगा। जब ट्रक चालक ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो पहले तो सरिये से पीटा। उसे बचाने आए युवक के सिर में ईंट मारी। फिर कट्टे से हवाई फायर भी किए। इस मामले में रात को पुरानी छावनी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने इनके घर दबिश दी। घर से यह लोग गायब मिले हैं।

आरोपियों ने मकान बनाने से रोका

पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि दरगाह वाली पहाड़ी पर रहने वाला शहजाद खान मकान का निर्माण करा रहा है। बीते रोज उसके घर लालू यादव, देवा उर्फ देवेंद्र और डब्बू कुर्रेशी पहुंच गए। इन लोगों ने मकान बनाने से रोका। धमकाते हुए कहा कि अगर मकान बनाना है तो 50 हजार रुपये टैरर टैक्स देना होगा।


पुलिस ने तीनों पर एफआईआर दर्ज की

जब रुपये देने से इनकार किया तो मारपीट शुरू कर दी। पड़ोस में रहने वाला आकाश बचाने आया तो उसके सिर में ईंट मार दी। फिर गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। घायल अवस्था में ही यह लोग थाने पहुंचे। इनका मेडिकल कराया गया। फिर पुलिस ने तीनों पर एफआईआर दर्ज की।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में तोमर-सिंधिया गुटबाजी चरम पर, सांसद के बिना ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने कर डाली घंटों समीक्षा बैठकें

सरकारी जमीनें घेर रहे, पहले भी कर चुके हैं उत्पात

लालू यादव, डब्बू कुर्रेशी व इनके साथी क्षेत्र में सरकारी जमीनें घेर रहे हैं। इनके बारे में क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले भी उत्पात कर चुके हैं। कुछ लोगों को सरकारी जमीन अपनी बताकर बेच भी दी।