• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में VIP दौरे के बाद फिर बेपटरी हुई व्यवस्था: CM मोहन यादव के जाते ही JAH ट्रॉमा सेंटर के पलंगों से उतरीं चादरें

ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट आई। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

By Anoop BhargavEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 08:59:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 08:59:49 PM (IST)
ग्वालियर में VIP दौरे के बाद फिर बेपटरी हुई व्यवस्था: CM मोहन यादव के जाते ही JAH ट्रॉमा सेंटर के पलंगों से उतरीं चादरें
ट्रॉमा सेंटर  के  उपचार  कक्ष  में  बिना  चादर  बिछी  टेबल  पर  मरीज । स्ट्रेचर  पर  भी चादर  नहीं । नईदुनिया

HighLights

  1. सीएम के दौरे से पहले बिछाई गई थीं नई चादरें
  2. अगले ही दिन पुराने ढर्रे पर लौटीं अस्पताल की व्यवस्थाएं
  3. आपातकालीन उपचार केंद्र का दरवाजा फिर हुआ बंद

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शीतला माता मंदिर हादसे के घायलों का हाल जानने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जयाआरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो उनके आने से पहले व्यवस्थाएं चकाचक कर दी गईं। उपचार कक्ष की टेबल, स्ट्रेचर और पलंगों पर नई चादरें बिछाई गईं, लेकिन यह बदलाव एक दिन भी कायम नहीं रह सका।

पुराने ढर्रे पर लौट आई व्यवस्था

मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट आई। स्ट्रेचर से चादरें गायब थीं और उपचार कक्ष में पुरानी टेबल पर बिना चादर बिछाए ही मरीजों को देखा जा रहा था। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।


naidunia_image

आकस्मिक उपचार केंद्र के पास का बंद दरवाजा और सीएम के आने पर पलंगों पर चादरें बिछा दी गई थीं।

सीएम के दौरे के दौरान सबकुछ हुआ चकाचक

ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार की जरूरत होती है। ऐसे में स्ट्रेचर और उपचार टेबल पर स्वच्छ चादरों की उपलब्धता तथा साफ-सफाई बुनियादी जरूरत है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया, लेकिन अगले ही दिन इनका नदारद होना बताता है कि सुधार को नियमित व्यवस्था का हिस्सा बनाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान चकाचक व्यवस्थाएं देखकर मरीजों के स्वजन ने भी इन्हें आगे बनाए रखने की अपेक्षा जताई थी। वहीं, घायलों के स्वजन ने हंगामा करते हुए ऐसी व्यवस्थाओं को दिखावे तक सीमित रखने पर नाराजगी जताई थी।

आकस्मिक उपचार केंद्र के पास का दरवाजा फिर बंद

ट्रामा सेंटर में आकस्मिक उपचार केंद्र के पास का दरवाजा मंगलवार को फिर बंद मिला। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान व्यवस्थाओं में बदलाव नजर आया था, लेकिन अगले दिन दरवाजा बंद होने से मरीजों और उनके स्वजन की आवाजाही से जुड़ी व्यवस्था फिर पहले जैसी हो गई। आपातकालीन उपचार केंद्र में आने वाले मरीजों के लिए रास्तों की उपयोगिता और सुचारु आवाजाही महत्वपूर्ण है।