मां को प्रेमी संग देख बेटे ने किया विरोध तो युवक ने की मारपीट
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 09:11:04 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 09:11:40 AM (IST)
HighLights
- बेटे ने विरोध किया तो मारपीट की
- वकील की मदद से थाने पहुंचा नाबालिग
- पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विरोध करने पर प्रेमी ने बच्चे के साथ मारपीट की।
मौका पाकर बच्चा किसी तरह जान बचाकर भागा और एक राहगीर वकील की मदद से विश्वविद्यालय थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान पिता ने अपनी पत्नी पर एक मसाज पार्लर में काम करने और पैसों के लालच में लोगों को दोस्ती के जाल में फंसाकर लूटने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चौकी के पास मामूली विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राक्सी टाकीज पुलिस चौकी के ठीक बगल में मामूली सी गाड़ी के टकराने को लेकर दिनदहाड़े जमकर खूनी संघर्ष हुआ। विवाद बढ़ने पर करीब आधा दर्जन लोगों ने एक दंपती पर सरेराह लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस सनसनखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जेएएच अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।