जीजा ने साली को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म, मुंह खोलने पर जान से मारने और रिश्ता तोड़ने की दी धमकी; FIR दर्ज
पीड़िता का आरोप है कि 23 अगस्त की सुबह आरोपी उसे सब्जी मंडी ले जाने के बहाने प्रेमनगर कॉलोनी स्थित एक मकान के कमरे में ले गया। वहां उसने गलत काम किया।
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 09:14:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 09:15:06 PM (IST)
HighLights
- बीमार बहन की देखभाल करने गई थी पीड़िता
- सब्जी मंडी के बहाने ले जाकर की जबरदस्ती
- पड़ाव थाना पुलिस ने शुरू की जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पड़ाव थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने अपने जीजा पर कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने मंगलवार को पड़ाव थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।
संजय नगर में परिवार के साथ रहती है युवती
पीड़िता ने लिखित शिकायत कर बताया कि वह संजय नगर में परिवार के साथ रहती है। उसकी बड़ी बहन की शादी वर्ष 2025 में आरोपी से हुई थी। बहन के ऑपरेशन के बाद उसकी देखभाल के लिए युवती कुछ समय से बहन के ससुराल जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि 23 अगस्त की सुबह आरोपी उसे सब्जी मंडी ले जाने के बहाने प्रेमनगर कॉलोनी स्थित एक मकान के कमरे में ले गया। वहां उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की, इसके बाद उसने घटना किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने और बहन से रिश्ता खत्म करने की धमकी दी। वह घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान रही और परिवार को बताने में डरती रही। बाद में उसने अपने मम्मी-पापा को पूरी घटना बताई। इसके बाद मंगलवार को पड़ाव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।