• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मायके पहुंची महिला ने 2 घंटे बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या, गृह क्लेश की आशंका

पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। अभी मृतका के मायके और ससुराल वालों के बयान भी दर्ज होंगे। इसके बाद ही आत्महत्या...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 07:47:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 07:47:48 PM (IST)
मायके पहुंची महिला ने 2 घंटे बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या, गृह क्लेश की आशंका

HighLights

  1. बच्चों को घर छोड़ आई थी मायके
  2. कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
  3. बयानों के बाद स्पष्ट होगी वजह

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के तारागंज स्थित नयापुरा में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह ही मायके आई थी। मायके पहुंचकर दो घंटे बाद ही उसने फांसी लगा ली। पुलिस का मानना है- गृह क्लेश के चलते उसने फांसी लगाई है। अभी पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। अभी मृतका के मायके और ससुराल वालों के बयान भी दर्ज होंगे। इसके बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

... नहीं मिला सुसाइड नोट

नयापुरा निवासी डॉली कुशवाह की शादी सिकंदर कंपू के रहने वाले श्यामसुंदर कुशवाह के साथ हुई थी। डॉली कुशवाह सुबह अपने मायके आई थी। उसने मायके पहुंचकर स्वजन से कुछ देर बाद की, इसके बाद एक कमरे में उसने फांसी लगा ली।


किसी को अहसास ही नहीं होने दिया कि वह ऐसा कदम उठाने जा रही है। जब स्वजन कमरे में पहुंचे तब वह फांसी के फंदे पर लटकी दिखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

दोनों बच्चों को छोड़कर आई थी

पुलिस के अनुसार डॉली कुशवाह की बड़ी बेटी दिव्यांगी 10 वर्ष की है, जबकि बेटा देवू आठ वर्ष का है। वह दोनों को घर छोड़कर आई थी। मायके आकर उसने फांसी लगा ली।

नयापुरा में एक महिला ने फांसी लगा ली। वह मायके आई थी, यहीं फांसी लगा ली। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। -अतुल सोलंकी, थाना प्रभारी, जनकगंज