ग्वालियर में थाटीपुर थाने के सामने महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, सड़क पर चलीं चप्पलें; वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि दूसरी महिला को पुलिस ने ही उस पर हमला कराने बुलाया था।
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 09:49:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 09:50:17 PM (IST)
वायरल वीडियो से लिए गए फोटो।HighLights
- थाने के बाहर हंगामा
- मारपीट का वीडियो वायरल
- जांच में जुटी पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। थाटीपुर थाने के बाहर दो महिलाओं में जमकर मारपीट हो गई। एक महिला थाने के बाहर धरना दे रही थी, तभी दूसरी महिला आ गई। दोनों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। थाने के बाहर भी दोनों भिड़ गईं और जमकर जूतम-पैजार हुई। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि दूसरी महिला को पुलिस ने ही उस पर हमला कराने बुलाया था।
थाने के बाहर राधा सैनी नाम की महिला बैठी हुई थी धरने पर
थाटीपुर थाने के बाहर राधा सैनी नाम की महिला धरने पर बैठी हुई थी। उसके द्वारा थाने में शिकायत की गई, जिस पर सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते उसने धरना दिया। इसी दौरान यहां अंजलि पाराशर आ गई।
दोनों के बीच मुंहवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। राधा सैनी का आरोप है कि पुलिस ने पहले उसकी सुनवाई नहीं की, फिर उस पर हमला कराने अंजलि को बुलाया।
राधा सैनी ने धरना दिया था। उसे शिकायतों पर हुई कार्रवाई से अवगत कराया गया। दूसरी युवती से उसका क्या विवाद है, किस बात पर झगड़ा हुआ जांच कर रहे हैं। - विपेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी, बहोड़ापुर