Yoga News: योग करना लाभकारी लेकिन नियमों का भी रखें ध्यान
Yoga News: योग कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर करता है। योग इम्युनिटी मजबूत कर सर्दी जुखाम आदि से राहत दिलाने के साथ ही बड़ी से बड़ी बीमारियों में भी असरदार होता है।
By anil tomar
Edited By: anil tomar
Publish Date: Sun, 13 Aug 2023 10:52:46 AM (IST)
Updated Date: Sun, 13 Aug 2023 10:52:46 AM (IST)

Yoga News: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। योग कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर करता है। योग इम्युनिटी मजबूत कर सर्दी जुखाम आदि से राहत दिलाने के साथ ही बड़ी से बड़ी बीमारियों में भी असरदार होता है। नियमित योगा अभ्यास शरीर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखता है, वजन नियंत्रित करता है। लेकिन योगासन का गलत तरीके से अभ्यास या योग से पहले और बाद की गतिविधियों की सही जानकारी न होने से शरीर पर योग का असर उल्टा भी हो सकता है। कई लोग योगा तो करते हैं लेकिन वह फिर भी रोगग्रस्त हो जाते हैं। लोगों को ये होना चाहिए कि योगासन का अभ्यास करने से पहले और बाद में की जाने वाली गलतियां शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।
योगासन के बाद रखें इनका ध्यान:
योग के बाद न पिएं पानी
योगाभ्यास के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। योग के बाद पानी पीने से गले में कफ की समस्या हो जाती है। ऐसे में योग करने के बाद कुछ देर इंतज़ार करने का बाद ही पानी पिएं।
तुरंत नहाएं नहीं
योग करने से शरीर की बहुत सी ऊर्जा खर्च हो जाती है और शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसलिए योगाभ्यास के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए, इससे सर्दी जुखाम जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
तुरंत खाना न खाएं
योग करने के तुरंत बाद खाना नहीं खाना चाहिए। योगासन के अभ्यास के कम से कम आधे घंटे बाद ही कुछ खाना खाएं। ध्यान रखें कि हैवी डाइट न लेकर हल्का खाना ही खाएं।
बीमारी में योग न करें
नियमित योगाभ्यास करते हैं लेकिन कभी बीमार हो जाएं तो योग न करें। ये आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बीमारी में शरीर कमजोर और थकावट रहती है। योगासन करने से ऊर्जा खर्च होती हैं। ऐसे में इस स्थिति में योग न करें।