अग्निवीर भर्ती रैली शुरू: आधी रात से कतार में लगे अभ्यर्थी, 384 ने पास की शारीरिक परीक्षा
पहले दिन अग्निवीर ट्रेडमैन-आठवीं व 10वीं के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा थी। इसमें 505 अभ्यर्थियों को पहुंचना था। शुक्रवार को भिंड-मुरैना के ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 09:00:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 09:00:45 PM (IST)
HighLights
- सागर में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू
- पहले दिन 455 में से 384 युवा सफल
- शुक्रवार को भिंड-मुरैना के 964 अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा गुरुवार से सागर में प्रारंभ हो गई। सेना की वर्दी का जज्बा अभ्यर्थियों में ऐसा था- सैंकड़ों किमी की यात्रा करने के बाद भी आधी रात को परीक्षा स्थल में प्रवेश के लिए लाइन में लग गए। चेहरे पर थकान नहीं बल्कि आंखों में चमक थी, जुबान पर भारत माता की जय का नारा था।
आधी रात को परीक्षा स्थल पर प्रवेश के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। प्रवेश मिलने के बाद सुबह चार बजे से दौड़ शुरू हो गई। पहले दिन 384 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे। सफल हुए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के आगे के चरण के लिए भेजा गया। खबर लिखे जाने तक प्रक्रिया जारी थी।
505 में से 455 ने दी शारीरिक परीक्षा
पहले दिन अग्निवीर ट्रेडमैन-आठवीं व 10वीं के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा थी। इसमें 505 अभ्यर्थियों को पहुंचना था। 505 में से 455 अभ्यर्थियों ने ही शारीरिक परीक्षा दी। 50 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसमें से 384 अभ्यर्थी दौड़ में सफल् हुए।
शुक्रवार को भिंड-मुरैना के 964 अभ्यर्थी दौड़ेंगे
अग्निवीर जनरल ड्यूटी के पद के लिए आवेदन करने वाले भिंड और मुरैना के 964 अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा शुक्रवार को होगी। भिंड में गोरमी, गोहद और मिहोना के रहने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि मुरैना में जौरा और पोरसा के अभ्यर्थियों की परीक्षा है। बाकी कस्बों के अभ्यर्थियों की आगामी तिथि में शारीरिक परीक्षा होगी। क्योंकि इन दोनों जिलों के सबसे ज्यादा अभ्यर्थी हैं।
पहले दिन 455 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए। इसमें से 384 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे हैं। - कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय।