• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Blast In Harda: तीन सदस्यीय समिति करेगी हरदा पटाका फैक्ट्री में विस्फोट की जांच, CM डॉ. मोहन यादव ने दिए ये निर्देश

दुर्घटना में आपदा प्रबंधन के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य अतिर...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Tue, 06 Feb 2024 08:51:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Feb 2024 08:51:31 PM (IST)
Blast In Harda: तीन सदस्यीय समिति करेगी हरदा पटाका फैक्ट्री में विस्फोट की जांच,  CM डॉ. मोहन यादव ने दिए ये निर्देश
तीन सदस्यीय समिति करेगी हरदा पटाका फैक्ट्री में विस्फोट की जांच

भोपाल, (राज्य ब्यूरो)। हरदा में पटाका फैक्ट्री में विस्फोट की जांच तीन सदस्यीय समिति करेगी। राज्य सरकार ने विस्फोट की जांच के लिए गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

घटना के प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी के निर्धारण का दायित्व भी सौंपा गया है। साथ ही इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए समिति अपनी अनुशंसाएं भी देगी।

छह सदस्यीय समिति आपदा प्रबंधन में जुटी

दुर्घटना में आपदा प्रबंधन के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता जयदीप प्रसाद और सचिव लोक निर्माण विभाग आरके मेहरा है।

समिति पूरी घटना के कारणों की विस्तृत जांच, आयुध अधिनियम के तहत विस्फोटकों का संधारण एवं मध्य प्रदेश औद्योगिक नियोजन (स्थायी आदेश) संशोधन अधिनियम 1961 के प्रविधानों के अनुरूप करेगी।

वहीं पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना के आपदा प्रबंधन के लिए छह सदस्यीय समिति में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। समिति, हरदा आपदा प्रबंधन (बचाव एवं राहत कार्य) के लिए आवश्यक प्रबंध कर रही है।


समिति में अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, जनजातीय अजीत केसरी, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई, महानिदेशक होमगार्ड अरविंद कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रबंध आलोक रंजन सदस्य हैं। प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे सदस्य सचिव बनाए गए हैं।