• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Harda Blast Update: MP के हरदा में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्‍टरी में विस्‍फोट, 11 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल, सड़क पर बिखरे पड़े शव

MP Harda Blast News मगरधा रोड पर स्थित है पटाखा फैक्ट्री। कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा फैक्ट्री से उठता धुआं। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 06 Feb 2024 11:56:07 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Feb 2024 11:50:09 AM (IST)
Harda Blast Update: MP के हरदा में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्‍टरी में विस्‍फोट, 11 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल, सड़क पर बिखरे पड़े शव
पटाखा फैक्ट्री में आग, दूर से नजर आ रहा धुआं।

Harda News Update: नवदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। शहर में मगरधा रोड पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लगी है। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

Distressed by the loss of lives due to the mishap at a cracker factory in Harda, Madhya Pradesh. Condolences to all those who have lost their loved ones. May those injured recover at the earliest. The local administration is assisting all those affected. Rs. 2 lakh from PMNRF…— PMO India (@PMOIndia) February 6, 2024


#WATCH | Madhya Pradesh minister Uday Pratap Singh says "We had a conversation with the Collector. The injured have been shifted to Hoshangabad and Bhopal. So far 6 deaths have been confirmed. A team of SDRF is working here under the guidance of SDRF ADG who is present on the… pic.twitter.com/JkWcDbUgwV

— ANI (@ANI) February 6, 2024

#WATCH | On the Harda incident, Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says "Six people have died and more than 50 people are injured in this incident. Over 50 ambulances were sent to the spot. Our minister Ranvendra Pratap Singh, DG Home and around 400 police officials have left for the… pic.twitter.com/zaNJVZFZuG

— ANI (@ANI) February 6, 2024

हादसे में एक दर्जन से अधि‍क लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों के स्‍वजनों को चार-चार लाख की सहायता राश‍ि दी जाएगी।इसके साथ ही घायलों को हरसंभव मदद दी जाएगी। उपचार निशुल्‍क किया जाएगा।

#WATCH मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग बुझाने का काम जारी है। आज सुबह फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था।

हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 59 अन्य घायल हैं। pic.twitter.com/vqHtGcZxw5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2024

naidunia_image

#WATCH | Harda Collector, Rishi Garg says "An explosion took place in a firecracker factory today morning. A rescue operation is underway. Six deaths have been confirmed and 59 others are injured. The injured are getting treatment in the District Hospital and seriously injured… https://t.co/sVVaIsbOGJ pic.twitter.com/AEX4VJ6rEv

— ANI (@ANI) February 6, 2024

naidunia_image

आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक

फैक्ट्री से उठतीं आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत और 100 से अध‍िक घायलों की सूचना है। मौके पर सड़क पर यहां-वहां शव पड़े देखे जा रहे हैं। बताया जाता है कि 100 से अधिक लोग अभी भी इस फैक्‍ट्री में फंसे हुए हैं। फैक्‍ट्री में रह-रहकर अभी भी धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। अपुष्‍ट सूत्रों के अनुसार इस हादसे में एक दर्जन से अध‍िक मौतों की जानकारी मिल रही है। यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।

पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल-चाल जाने और स्वजनों को मदद का आश्वासन दिया। घायलों की मदद के लिए कई लोग खुद ही रक्तदान करने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।

डी सी पी पद्म विलोचन शुक्ला ने बताया भोपाल में ट्रैफिक का पूरा अमला व्यवस्था बनाने में लगा दिया गया है, जिले की सीमा से एम्स और हमीदिया अस्‍पताल तक ग्रीन कारिडोर बन गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्रालय में आपात बैठक कर घटना की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/UXtliRSJxf

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 6, 2024

फायर ब्रिगेड मौके पर रवाना

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। बताया जाता है कि फैक्ट्री में विस्फोट के वक्त 250 से ज्यादा मजदूर अंदर काम कर रहे थे। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा जा रहा है।हमीदिया में डॉक्टरों को हाई अलर्ट पर रखा गया। घायलों को भोपाल और इंदौर भी भेजा जाएगा। हरदा से भोपाल ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा।

हरदा भेजी चार एंबुलेंस, चिकित्सकों की टीम

हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे को लेकर बैतूल जिले से चार एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम रवाना की गई है। बैतूल कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ रविकांत उईके ने चार चिकित्सकों की टीम, दवाइयों के साथ भेज दी है। सीएमएचओ ने बताया कि चार 108 एंबुलेंस भी भेजी गई हैं और हरदा जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों से सतत संपर्क किया जा रहा है ताकि और कोई सहायता की जरूरत होने पर उपलब्ध कराया जा सके।

नर्मदापुरम जिला प्रशासन कर रहा हरदा जिले की लगातार मदद

नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर अमला मुस्तैद है। नर्मदापुरम के डॉक्टरों की टीम ने संभाला मोर्चा। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, प्रशासन की टीम जुटी मदद में। नर्मदापुरम कलेक्टर के निर्देश पर दो एंबुलेंस और एक दमकल वाहन और हरदा के लिए भेजा गया है। जिले की मेडिकल टीम द्वारा हरदा पहुंचकर राहत एवं उपचार कार्य जारी है।

इलाके में मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे लोग

आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से निकलकर भागे। हताहत होने वालों में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या बताई जा रही है। घायलों को एंबुलेंस सहित पुलिस और जिला प्रशासन के विभिन्न वाहनों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही नजदीकी जिले नर्मदापुरम और बैतूल से भी चिकित्सा सहायता पुलिस बल भेजा जा रहा है।

बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोकी

मगरधा रोड सहित पटाखा फैक्ट्री के करीब एक किलोमीटर के दायरे में लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। नर्मदा पुरम- खंडवा स्टेट हाईवे पर भी बैरिकेड्स लगाकर वाहनों को निकाला जा रहा है।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

View this post on Instagram

naidunia_image

naidunia_image

मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

हरदा में हुए भीषण हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाई। उन्होंने मंत्री प्रद्युम्न तोमर व उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को तत्काल हरदा जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा। इंदौर, भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भी हरदा भेजा जा रहा है। इसके साथ-साथ राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि, घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार हमारी पहली प्राथमिकता है। इंदौर में एमजीएम मेडिकल कालेज में अलर्ट जारी किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai__dunia)

घायलों का तत्‍काल उपचार सर्वोच्‍च प्राथमिकता

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरदा हादसे के घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरदा के आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही हैं, साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है।

बैठक में बताया कि हरदा में होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एंबुलेंस मौजूद हैं तथा 50 एंबुलेंस और पहुंच रही है। भोपाल, इंदौर, बैतूल, होशंगाबाद, भैरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं।

naidunia_image

आसपास के जिलों से बचाव दल भेजे

हरदा के पटाखा फैक्ट्री में हुई भीषण दुर्घटना के बाद कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार तत्काल तीन एंबुलेंस और छह फायर ब्रिगेड हरदा के लिए रवाना की जा चुकी। रेस्क्यू हेतु 01 पीसी, 01 एच और 19 एसडीआरएफ जवानों को आपदा सामग्री - अग्निशमन यंत्र, फायर एंट्री सूट, सर्च लाइट, स्ट्रेचर, हेलमेट, ब्रीथिंग अप्रेटस सेट आदि राहत सामग्री आदि दो बसों से हरदा रवाना किए गए हैं। इसके साथ-साथ बैतूल जिले से चार दमकल वाहन मौके पर रवाना किए गए हैं। बैतूल नगर पालिका के दो, सारनी नगर पालिका का एक और चिचोली नगर परिषद का एक दमकल वाहन भेजा गया है।

naidunia_image

नर्मदापुरम अस्पताल में आपात इंतजाम

हरदा में घायल हुए घायलों को नर्मदापुरम भी लाने की संभावना है। जिला अस्पताल में व्यवस्था की गई है। नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा जिला अस्पताल में हरदा से आने वाले घायलों के उपचार के संबंध में समुचित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जा रहा है।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आपात इंतजाम

हरदा में हुए ब्लास्ट के बाद चिकित्सकीय दल के साथ चार डाक्टरों की टीम हरदा भेजी गई है। मेडिकल किट हरदा भेजने की तैयारी है। हरदा से कुछ गंभीर घायलों को भोपाल लाया जा रहा है। हमीदिया अस्पताल में 20 आइसीयू बेड सहित 50 बेड तैयार हैं। डॉक्टर, नर्सिंग और सहयोगी स्टाफ की टीम तैयार है। सभी आवश्यक उपकरण, दवाएं और उपभोग्य वस्तुएं तैयार रखी गईं। हरदा से भोपाल तक घायलों को लाने के लिए ग्रीन कारिडोर बनाया गया है।

naidunia_image

naidunia_image

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: On Harda fire incident, Bhopal Police Commissioner Harinarayanachari Mishra says, "Efforts to bring the injured as soon as possible are underway... To make sure that there is no inconvenience in the local traffic system, a 20-km long green… pic.twitter.com/2yXEdWMxZN

— ANI (@ANI) February 6, 2024

#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh CM Mohan Yadav reaches Hamidia Hospital of Bhopal to meet the injured in the Harda fire incident admitted here pic.twitter.com/3wRaah7UXS

— ANI (@ANI) February 6, 2024

#WATCH | Harda, Madhya Pradesh: Narmadapuram Divisional Commissioner Pawan Kumar Sharma says, "So far, we have rescued 174 people. We have not received any missing reports yet. We will check the debris to see if there are any bodies there... 40-50% of the debris has been… pic.twitter.com/YPxSVnQDiK

— ANI (@ANI) February 6, 2024

#WATCH | On firecracker factory fire incident, IG Narmadapuram Irshad Wali says " FIR registered in the incident. There have been 10 casualties, 150 injured in the incident...Debris is being removed, to be cleared by deployment of additional machines. The fire is totally under… pic.twitter.com/ZDYKdoqku0

— ANI (@ANI) February 6, 2024

#WATCH | Dewas, Madhya Pradesh: On sending assistance for the fire in Harda, Dewas Collector Rishav Gupta says, "A team of 6 doctors and 10 ambulances have been sent from Dewas district... Fire brigades from the nearby municipalities are also sent. Water tankers have also been… pic.twitter.com/LnVJ7ZllZE

— ANI (@ANI) February 6, 2024