• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Harda Blast : पटाखा फैक्‍ट्री के धमाके ने दिए जख्म, गृहस्थी साफ कर चोरों ने दोगुना कर दिया दर्द

जब धमाके के कुछ मिनट बाद ही पुलिस ने इलाका सील कर दिया था और निवासियों को भी नजदीक नहीं जाने दिया तो घरों से चोरी कैसे हो गई?

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 06:44:44 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Feb 2024 06:44:44 AM (IST)
Harda Blast : पटाखा फैक्‍ट्री के धमाके ने दिए जख्म, गृहस्थी साफ कर चोरों ने दोगुना कर दिया दर्द

HighLights

  1. पुलिस ने इलाका सील कर दिया था और निवासियों को भी नहीं जाने दिया तो कैसे हुईं चोरियां
  2. चोरों ने सूने घरों को चोरों ने निशाना बनाया और नगदी, जेवरात से लेकर गृहस्थी के सामान तक चुरा ले गए।
  3. परिवार गुरुवार दोपहर जब वापस पहुंचे तो चोरी का पता चला।

नईदुनिया प्रत‍िन‍िध‍ि, हरदा । बैरागढ़ में मंगलवार को पटाखा फैक्‍ट्री में धमाकों का शिकार हुए लोग जहां अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं, वहीं उनके सूने घरों को चोरों ने निशाना बनाया और नगदी, जेवरात से लेकर गृहस्थी के सामान तक चुरा ले गए। धमाके के बाद बचाव कार्य के चलते फैक्ट्री के आसपास रहने वालों तक को उनके घरों की ओर जाने नहीं दिया गया था। ऐसे परिवार गुरुवार दोपहर जब वापस पहुंचे तो चोरी का पता चला। ऐेसे में पीड़ितों पर दोहरी मार पड़ रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब धमाके के कुछ मिनट बाद ही पुलिस ने इलाका सील कर दिया था और निवासियों को भी नजदीक नहीं जाने दिया तो घरों से चोरी कैसे हो गई?

मां इंदौर तो बेटा-बहू जिला अस्तपताल में भर्ती, घर में चोरी

सीहोर में रहने वाली सुमन परिवार के धमाके में घायल होने की सूचना पर मायके बैरागढ़ पहुंची। उनकी मां इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि भाई और भाभी का हरदा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुमन ने बताया कि दो दिनों से अस्पताल में भैया-भाभी का ध्यान रख रही थी। जैसे ही पता चला रास्ता खुल गया है तो घर पहुंची। गुरुवार दोपहर घर पहुंचने पर देखा कि घर में कोई सामान नहीं है। चोर सब समेट ले गए, बस आधार कार्ड और कुछ पुराने चिथड़े ही छोड़े हैं। अब समझ नहीं रहा कि यहां कैसे रहूं और कैसे परिवार को संभालूं।


धमाके के वक्त भागे थे, नकदी व जेवरात चोरी

हेमराज परमार ने बताया कि मेरा घर बैरागढ़ फैक्ट्री के पास ही है। हादसे के दिन बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागे थे। दो दिन पुलिस ने आने नहीं दिया। आज लौटे तो पता चला घर से 35 हजार रुपये और मां के जेवर चोरी हो गए।

बेटा-बहू भर्ती, चोरी हो गए मवेशी

इसी क्षेत्र में रहने वाली जानकी बाई के बेटे-बहू धमाके की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल और वहां से इंदौर के एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जानकी बाई गुरुवार को लौटी तो देखा मवेशी कहीं भी नहीं है। उनका कहना है कि 10 भेड़-बकरियां और एक गाय थी, अब किसी का पता नहीं चल रहा है।