हरदा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ का तबादला रद्द
कमल पटेल के बेटे पर जिलाबदर की कार्रवाई करने वाले हरदा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ का तबादला राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है।
By
Edited By:
Publish Date: Sat, 27 May 2017 03:15:17 PM (IST)
Updated Date: Sat, 27 May 2017 07:23:44 PM (IST)

भोपाल। पूर्व मंत्री कमल पटेल के बेटे पर जिलाबदर की कार्रवाई करने वाले हरदा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ का तबादला राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है। बनोठ की जगह तरुण राठी को हरदा कलेक्टर बनाया गया था, उन्हें भी वापस खनिज विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है।
अवैध रेत खनन को लेकर कमल पटेल द्वारा उठाए गए सवालों पर पहले भाजपा ने उन्हें सरकार विरोधी बयान देने के लिए नोटिस दिया। फिर इसके बाद बनोठ का तबादला भी रद्द कर दिया। सरकार के इस कदम से कमल पटेल को भी तगड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि अवैध रेत खनन में अफसरों की मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।
यूं चला बीते चार दिन घटनाक्रम
24 मई: सरकार ने बनोठ को हरदा कलेक्टर के पद से हटाकर तरुण राठी को कलेक्टर बनाया।
25 जुलाई: कमल पटेल की याचिका पर एनजीटी ने सरकार को नोटिस दिया। पटेल ने फिर भी अधिकारियों और सरकार पर आरोप लगाए।
26 मई: मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री की सीएम हाउस में बैठक हुई। बैठक में पटेल पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। कमल पटेल को निलंबन का नोटिस दिया गया।
27 मई: राज्य सरकार ने बनोठ का तबादला रद्द कर दिया।
थथथथ
इीर्ॅािि घीाचैनज थ
ऽऽऽऽ