• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • हरदा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरक्षण बचाओ आंदोलन 21 को

हरदा (ब्यूरो)। गुजरात में आरक्षण की मांग को लेकर 25 अगस्त हो हुए आंदोलन के बाद देश-प्रदेश में आरक्षण मुक्त भारत अभियान की शुरूआत हुई है। उधर आरक्षित वर्ग के लोगों ने घोषणा की है कि 21 सितंबर को हरदा जिला मुख्यालय सहित प्रदेश के अन्य जिलों में आरक्षण बचाओ आंदोलन किया जाएगा।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 09 Sep 2015 11:59:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2015 11:59:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आरक्षण बचाओ आंदोलन 21 को

हरदा (ब्यूरो)। गुजरात में आरक्षण की मांग को लेकर 25 अगस्त हो हुए आंदोलन के बाद देश-प्रदेश में आरक्षण मुक्त भारत अभियान की शुरूआत हुई है। उधर आरक्षित वर्ग के लोगों ने घोषणा की है कि 21 सितंबर को हरदा जिला मुख्यालय सहित प्रदेश के अन्य जिलों में आरक्षण बचाओ आंदोलन किया जाएगा।

बुधवार को हरदा में आरक्षण के मुद्दे पर दलित और आदिवासी जनसंगठनों की एक बैठक सम्पन्ना हुई। जिसमें 7 जनसंगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता अंबेड़कर विचार मंच के अध्यक्ष लखनलाल ओसले ने की। बैठक में बताया कि दलित और आदिवासी समाज को आरक्षण 1932 में कम्यूनल अवार्ड में प्राप्त दो वोट के अधिकार को छोड़ने के बदले मे मिला था जिसे ''पुना पॅक्ट'' कहा जाता है। बैठक मे सभी संगठनों ने एक साझा मंच बनाया गया जिसका नाम ''आरक्षण बचाओ आंदोलन'' रखा गया। जिसमें तय किया कि 21 सितंबर को प्रदेश में इसके लिए सभाएं और आंदोलन रैलियों का आयोजन किया जाना है। बैठक मे गुलाब निशोद, मोहन लखोरे, लखन बामने, दुर्गेश धार्मिक, लक्ष्मन सेलूकर, रामविलास रजान्या, सुखराम बामने, मीराबाई चावड़ा, राजेश सोलंकी, सदाशिव पंवार आदि उपस्थित थे।


ईमानदारी से लागू नहीं

बैठक में कहा गया कि सभी सरकारों ने आरक्षण को ईमानदारी से लागू नही किया गया। जिसका नतीजा यह है कि केवल मध्यप्रदेश मे ही दलित आदिवासी समाज को मिलनेवाले 60 हजार पद बीते 15 सालों से रिक्त हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब आरक्षण है तब यह स्थिति है यदि आरक्षण समाप्त किया गया तो आगे क्या होगा? वक्ताओं ने जो लोग आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात करते हैं उन्हें पता कि कितनी आसानी से संपन्ना लोग बीपीएल कार्ड बनाकर लाभ ले रहे हैं। बैठक में कहा कि सबको आरक्षण देना चाहिए, लेकिन सबसे पहले अभी तक का बेकलॉग भरा जाना चाहिए उसके बाद ''जिसकी संख्या जितनी भारी, उनको उतनी हिस्सेदारी'' के सिध्दांत पर आरक्षण लागू होना चाहिए। पिछड़े समाज को भी जनसंख्या के अनुपात मे 52 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। इतना ही नहीं इस तरह का आरक्षण जमीन, संपत्ति, उद्योग, व्यापार मे भी लागू हो।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।