• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Harda News: बेटे के निकाह में घूमर डांस कराने और डीजे बजवाने पर समाज से बेदखली झेल रहा परिवार

समाज के कुछ लोगों ने मेरे परिवार के इस आयोजन से जलकर परिवार के विरुद्ध साजिश रचना शुरू कर दी। परिवार के विरुद्ध अफवाहें फैलाई जाने लगी। रशीद ने अफवाह ...और पढ़ें

By vijaykumar vishnoiEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Tue, 21 May 2024 06:12:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 07:56:53 PM (IST)
Harda News: बेटे के निकाह में घूमर डांस कराने और डीजे बजवाने पर समाज से बेदखली झेल रहा परिवार

HighLights

  1. संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की
  2. , इसी साल जनवरी में कराया था आयोजन
  3. एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया

नवदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। जिस पिता ने अपने बेटे की शादी में राजस्थान के कलाकार बुलाकर घूमर डांस कराया और डीजे बजवाया अब उसे समाज से बेदखल कर दिया गया है। पिता के मन में बेटे की शादी को बड़े स्तर पर करने के अरमान थे। पिता ने अपने अरमान पूरे भी किए, लेकिन अब समाज से बेदखल करने के साथ साथ एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया बल्कि समाज में होने वाली अन्य शादियों की दावत में भी नहीं बुलाया जा रहा है। अपने परिवार की इस अनदेखी और समाज के कुछ चुनिंदा लोगों के इस कृत्य से दुखी होकर उसने अधिकारियों को लिखित शिकायत कर उसके साथ न्याय करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

शहर के छीपानेर रोड अल्कापुरी कालोनी के सामने रहने वाले 40 साल के रशीद खां पिता समशुद्दीन खां ने बताया कि वह लकड़ी का कारोबार करता है। 5 फरवरी 2024 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नाम आवेदन देकर बताया था कि उसके परिवार को समाज में प्रतिबंधित करने एवं अपमानित किया गया है। वह मारवाड़ी लोहार समाज का सदस्य है। 23 जनवरी 2024 को समाज का सामूहिक सम्मेलन संदलपुर में था। वहां मेरे पुत्र मोईन खान का निकाह संपन्न हुआ। मेरे घर पर 30 जनवरी 2024 को बेटे के निकाह के उपलक्ष्य में दचित एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। इसमें नाच गाने के लिए राजस्थान से घूमर नृत्य प्रस्तुत करने कलाकारों को बुलाया। इस मामले की शिकायत रशीद ने सिटी थाना प्रभारी से लेकर एसपी और कलेक्टर तक से कर कार्रवाई की मांग की है।


व्यथित है परिवार

रशीद ने कहा कि समाज में जाग्रति लाने उन्होंने बेटे के विवाह में आयोजन किया। कुछ लोग मेरे परिवार की छवि धूमिल कर रहे हैं, जिससे मेरा पूरा परिवार व्यथित है। मेरा परिवार समाज में प्रतिष्ठित परिवार है। मेरे परिवार की मानहानि करने का प्रयास उक्त लोगों ने किया है। रशीद ने 27 जनवरी 2024 को एसडीएम से कार्यक्रम की अनुमति लिए जाने के दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं।

आयोजन से पहले ली थी अनुमति

आयोजन प्रशासन से विधिवत अनुमति लेकर किया था। आयोजन में समाज के सभी लोग आए, जिन्होंने कार्यक्रम को सराहा। समाज के कुछ लोगों ने मेरे परिवार के इस आयोजन से जलकर परिवार के विरुद्ध साजिश रचना शुरू कर दी। परिवार के विरुद्ध अफवाहें फैलाई जाने लगी। रशीद ने अफवाह फैलाने वाले करीब आठ लोगों के आवेदन में नाम भी लिखे हैं। इन लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि मेरे परिवार को समाज में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। समाज में कोई भी हमारे परिवार से कोई संबंध नहीं रखेगा। परिवार से एक लाख रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा। ये लोग बैठक बुलाकर इस प्रकार के प्रस्ताव रखने की भूमिका बना रहे हैं। रशीद ने कहा कि मेरे एवं मेरे परिवार द्वारा वर्ष 2020 में समाज के सामूहिक सम्मेलन के लिए 3 लाख रुपये दान किया गया था।

इनका कहना है

- रशीद ने बेटे की शादी की थी, जिमसें उन्होंने इस्लाम और समिति में जो काम बंद है वह किया था। डीजे बजाने, बाहर से महिलाओं का बुलाकर डांस कराने पर प्रतिबंध है। सबसे पहले उसके बहनाेई ने ही बोला था कि इसको सजा दी जाए। इसके बाद समिति ने यह कार्रवाई की।

-शाहबुद्दीन सदर, अध्यक्ष, मारवाड़ी लोहार विकास समिति, संदलपुर

रशीद द्वारा विगत दिनों शादी कार्यक्रम में किसी महिला का नृत्य कराया था, जिससे समिति के पदाधिकारी नाराज थे। इसके बाद समाज ने इन पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए थे। इस संबंध में इनसे कहा गया था कि समिति से ही निराकरण कराया जाए।

-एआर खान, प्रभारी, सिटी कोतवाली