यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Harda News: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए प्रभारी डीपीएम को स्वास्थ्य संचालक ने किया बर्खास्त
13 सितंबर 2022 को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था प्रभारी डीपीएम कृष्णकांत राजौरिया को। स्वास्थ्य विभाग की संचालक ने जारी किया बर्खास्तग...और पढ़ें
By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 02:54:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Apr 2024 02:54:10 PM (IST)
आरोपित केके राजौरिया। हरदा (नवदुनिया प्रतिनिधि) Harda Crime News। स्वास्थ्य विभाग की संचालक ने प्रभारी डीपीएम को बर्खास्त कर दिया है। बीती 13 सितंबर 2022 को सीएमएचओ कार्यालय में काम करने वाले प्रभारी डीपीएम ने एक चिकित्सक से रिश्वत मांगी थी। इस मामले में जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की संचालक प्रियंका दास ने 2 अप्रैल को जारी आदेश में प्रभारी डीपीएम कृष्णकांत राजोरिया के इस कृत्य को सेवा शर्तों का उल्लंघन कर कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य संचनालय भोपाल ने पाया कि लोकायुक्त पुलिस रिश्वत मांगने की शिकायत पर रिकार्डिंग, तथ्यों के सत्यापन व परीक्षण के बाद कार्रवाई करती है। इस आधार पर प्रभारी डीपीएम राजौरिया की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए है।
यह है मामला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा आईसी सलाहकार एवं प्रभारी डीपीएम कृष्णकांत राजौरिया ने 13 सितंबर 2022 को जिला क्षय अधिकारी डा एसके जैन से उनकी कुछ फाइलों को निपटाने के बदले रिश्वत मांगी थी, जिसकी उन्होंने लोकायुक्त को शिकायत की थी। इसके बाद लोकायुक्त भोपाल की टीम ने हरदा आकर उन्हें सीएमएचओ कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। विभाग ने उन्हें सागर संभाग में अटैच कर दिया था।