• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Harda News: लव जिहाद का शिकार हुई आदिवासी युवती, धर्म परिवतन करने का दबाव भी बनाया

जांच अधिकारी हंडिया थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि युवती ने शुक्रवार शाम को स्वजन के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में युवती ने बताया...और पढ़ें

By vijaykumar vishnoiEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Fri, 27 Sep 2024 11:38:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Sep 2024 11:38:32 PM (IST)
Harda News: लव जिहाद का शिकार हुई आदिवासी युवती, धर्म परिवतन करने का दबाव भी बनाया
पीडित की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. स्वजन की शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज हुआ
  2. आरोपित दो सालों से कर रहा था शोषण।
  3. आरोपित सीहाेर जिले का रहने वाला है।

नवदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय आदिवासी युवती लव जिहाद का शिकार हुई है। आरोपित युवक सीहोर जिले का रहने वाला है, जिसने दो साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। प्यार का नाटक किया और शादी के सपने दिखाए। युवती जब आरोपित के झांसे में आ गई तो उसका धर्म परिवर्तन करने की कोशिश भी की गई।

इस मामले में पुलिस ने सीहोर के सैमलपानी निवासी शादाब मुसलमान उर्फ सलमान पिता मुनव्वर के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 64 (2) (ड), 351 (3) सहित मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी हंडिया थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि युवती ने शुक्रवार शाम को स्वजन के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में युवती ने बताया कि वह शादाब को पिछले दो साल से जानती थी। शादाब उससे कहता था कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा।


इसी साल 29 मई को मेरी मौसी की शादी थी और घर के सब लोग वहां गए थे। घर में अकेली थी। रात के लगभग 11 बजे शादाब घर आया और शादी करने की बात कहने लगा। यह भी कहा कि वह मेरा धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बनाएगा फिर बैगम बनाकर रखेगा। मेरी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए।

धमकी भी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद पिछले 23 अगस्त दोपहर करीब ढाई बजे शादाब ने फोन कर हंडिया के पास तेली की सराय में मिलने बुलाया। इसके बाद उसने दोबारा शारीरिक संबंध बनाए। शादाब ने धर्म परिवर्तन की फिर बात कही, लेकिन मैंने मना कर दिया। शिकायत में युवती ने बताया कि उसने पूरी बात उसके चाचा को बताई। इसके बाद युवती स्वजन के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।