जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन एग्जाम 13 दिसंबर को, CBSE ने जारी किए एडमिट कार्ड
Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छटवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा के प्राचार्य ने बताया कि यह चयन परीक्षा जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Publish Date: Tue, 02 Dec 2025 04:10:13 PM (IST)
Updated Date: Tue, 02 Dec 2025 04:10:13 PM (IST)
नवोदय कक्षा 6वीं की चयन परीक्षा 13 दिसंबर को।HighLights
- नवोदय कक्षा 6वीं की चयन परीक्षा 13 दिसंबर को।
- सीबीएसई द्वारा प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।
- परीक्षा जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छटवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा के प्राचार्य ने बताया कि यह चयन परीक्षा जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए सीबीएसई द्वारा प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।
विद्यार्थी वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तारीख भरकर साइन इन विकल्प पर क्लिक कर प्रवेश पत्र निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।