• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP: हरदा में NH -59 A पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 37 गोवंश की मौत

Harda Accident: ट्रक में 55 से 60 गोवंश भरे थे और ट्रक के पलटने से ज्यादातर की दम घुटने से मौत हो गई।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 05 Mar 2023 04:53:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Mar 2023 10:32:07 PM (IST)
MP: हरदा में NH -59 A पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक,  37 गोवंश की मौत

हरदा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे 59-ए (निर्माणाधीन फोरलेन) पर रविवार तड़के करीब 4 बजे एक आयशर वाहन पलट गया। वाहन में 55-60 गोवंश भरे थे, जिनमें से 37 की दम घुटने और घायल होने से मौत हो गई। यह हादसा रहटगांव थाना क्षेत्र की टेमागांव पुलिस चौकी अंतर्गत उंद्राकच्छ गांव के रोड किनारे एक खेत में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक आयशर क्रमांक सीजी 04 एनटी 8271 के माध्यम से गोवंश का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक उन्हें महाराष्ट्र के नागपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन हादसे का शिकार हो गया।

कैसे हुए हादसा?

बताया जा रहा है कि वाहन की गति अधिक थी। वाहन हाईवे से अनियंत्रित होकर पलटा और कुछ फीट दूरी पर खेत में जाकर उलटा रुका। इस वजह से सभी गोवंश नीचे दब गए और कईयों की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के दौरान सबसे पहले कुछ राहगीरे रुके और बाद में आसपास के ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर टेमागांव पुलिस चौकी सहित रहटगांव थाना और टिमरनी थाना से पुलिस बल और कई अधिकारी भी पहुंचे। ग्रामीण सहित अन्य लोगों की मदद से घायल गोवंश को पास की गोशाला भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कर उन्हें दफनाया जाएगा।


चोरी का हो सकता है वाहन

पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस आयशर से गोवंश का परिवहन किया जा रहा था, वह चोरी की हो सकती है। क्योंकि वाहन की बॉडी आयशर की थी और इंजन टाटा कंपनी का था। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी हो सकता है। हादसे के बाद ड्राइवर और उसका सहायक वाहन छोड़कर भाग निकले। इस मामले में चालक सहित कुछ अन्य लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वाहन की जांच भी की जा रही है।