• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरदा में गिरमिट गैंग को पुलिस ने गिरफ्त में लिया, साढ़े 7 लाख के गहने जब्त

गिरमिट गैंग के सदस्य चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले संबंधित गांव में अपना टारगेट निर्धारित करते थे। गांव में सामग्री बेचने के बहाने घर-घर जाते थे।...और पढ़ें

By vijaykumar vishnoiEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 02:57:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Nov 2024 02:57:00 PM (IST)
हरदा में गिरमिट गैंग को पुलिस ने गिरफ्त में लिया, साढ़े 7 लाख के गहने जब्त
हरदा एसपी अपनी टीम के साथ चोरियों का खुलासा करते हुए।

HighLights

  1. पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
  2. खंडवा और नर्मदापुरम जिले के रहने वाले हैं।
  3. पुलिस ने एक दर्जन चोरियों का पर्दाफाश किया।

नवदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। पुलिस ने गिरमिट गैंग को गिरफ्तार कर साढ़े सात लाख रुपये के गहने जब्त किए हैं। गैंग के गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपित खंडवा और नर्मदापुरम जिले के रहने वाले हैं। गैंग के 4 आरोपित फरार हैं। जिले के सिराली और छीपाबड़ थाना क्षेत्र में इस इस गैंग ने दो दर्जन चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। इनमें से 12 चोरियों का पुलिस ने शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुलासा किया।

इन्हें किया गिरफ्तार

  • एसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि गिरमिट गैंग का सरगना राजेंद्र उर्फ फुटीम पिता जगदीश पारधी उम्र 28 साल निवासी धावड़ाघाट थाना शिवपुर है।
  • इसके अलावा विनोद पिता मंसाराम राठौर उम्र 40 साल निवासी नांदियाखेड़ा थाना किल्लौद जिला खंडवा।
  • अरुण पिता मंसाराम राठौर उम्र 32 साल निवासी धावड़ाघाट थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम।
  • रामजीवन पिता कालीचरण चौहान उम्र 29 साल निवासी कुक्षी थाना किल्लौद।
  • रामविलास पिता ठाकुरलाल राठौर उम्र 52 साल निवासी नांदियाखेड़ा को भी गिरफ्तार किया गया।

naidunia_image

डकैती की योजना बनाते पकड़े गए आरोपित

एसपी चौकसे ने बताया कि इसी माह की 21 तारीख की रात गहाल गांव के सरकारी स्कूल के पास उक्त आरोपित डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किए गए थे। उनके पास से देसी कट्टा, लकड़ी के दरवाजे में छेद करने वाली गिरमिट, टामी, सब्बल, पिंचिस, रस्सी आदि सामग्री मिली थी।


गांवों में लगातार हो रही थीं चोरियां

सिराली क्षेत्र के जात्राखेड़ी, भगवानपुर, महेंद्रगांव, दीपगांव कलां, नहाली, रोलगांव में चोरी की लगातार बड़ी घटनाएं हो रही थीं। सभी चोरी की घटनाओं में घरों के लकड़ी के दरवाजों में गिरमिट से छेद करके दरवाजा खोलकर सामग्री चुराई जा रही थी। इसी तरह की घटना छीपाबड़ थाने के गांव में भी हो रही थी। एसपी चौकसे ने बताया कि पांचों आरोपितों को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। उनकी रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ कर उनके साथियों को गिरफ्तार किया जा सके।

चोरी के पहले करते थे गांव की रैकी

सिराली थाना प्रभारी निकिता विल्सन ने बताया कि गिरमिट गैंग के सदस्य चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले संबंधित गांव में अपना टारगेट निर्धारित करते थे। गांव में सामग्री बेचने के बहाने घर-घर जाते थे। जिस घर में चोरी की घटना को अंजाम देना होता, उसकी अच्छी तरह से रैकी की जाती थी। गैंग के निशाने पर धनाढ्य किसान रहते थे। चोरी की घटना को अंजाम देकर आरोपित अपने-अपने गांव लौट जाते थे।