• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sana Khan Murder Case: भाजपा नेत्री सना खान हत्याकांड की गुत्थी उलझी, कुएं में मिले युवती के शव को भाई ने नहीं पहचाना

Sana Khan Murder Case: नागपुर पुलिस सना के भाई मोहसिन के साथ हरदा पहुंची थी। हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम महेंद्रगांव के कुएं में मिला था...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 16 Aug 2023 09:41:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Aug 2023 09:41:01 PM (IST)
Sana Khan Murder Case: भाजपा नेत्री सना खान हत्याकांड की गुत्थी उलझी, कुएं में मिले युवती के शव को भाई ने नहीं पहचाना
हरदा। जिला अस्पताल के शवगृह में शिनाख्त करने जाते हुए मोहसिन खान (नीली टी-शर्ट में) व नागपुर पुलिस।

HighLights

  1. हरदा जिले में एक अज्ञात युवती उम्र लगभग 20 साल का सड़ी हुई स्थिति में शव मिला था।
  2. सना खान का भाई मोहसिन एवं नागपुर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची।
  3. शव को देखने के बाद मोहसिन ने कहा कि यह उसकी बहन का शव नहीं ।

Sana Khan Murder Case: हरदा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। महाराष्ट्र की भाजपा नेता सना खान की हत्या के तार हरदा से जुड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस अब भी इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। बुधवार को नागपुर पुलिस सना के भाई मोहसिन के साथ हरदा पहुंची। जहां पर जिला अस्पताल के शवगृह में शव को देखा और पहचानने का प्रयास किया, लेकिन शव कई दिनों पुराना होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। बीते दिनों मध्यप्रदेश के जबलपुर में उसके पति द्वारा हत्या करने का आरोप है।

खेत में बने कुएं में मिला अज्ञात युवती का शव

उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त को हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के महेंद्रगांव में एक किसान के खेत में बने कुएं में एक अज्ञात युवती उम्र लगभग 20 साल का सड़ी हुई स्थिति में शव मिला था। जिसकी पहचान नहीं होने के चलते पुलिस ने युवती के शव को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।


इस बीच नागपुर पुलिस को मप्र पुलिस ने सूचना भेजी, जिसमें बताया कि हरदा के जिला अस्पताल में एक अज्ञात युवती का शव रखा है। बुधवार दोपहर को सना खान का भाई मोहसिन एवं नागपुर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची थी।

भाई ने कहा- शव बहन का नहीं

हरदा जिले के शवगृह में रखे शव को देखने के बाद मोहसिन ने कहा कि यह उसकी बहन का शव नहीं है, लेकिन इस युवती के शव के पास पुलिस ने जो सामान बरामद किया है, उसे देखकर वो कंफर्म कर देंगे कि यह शव उनकी बहन सना का है या नहीं।

अज्ञात शव की मिली थी जानकारी

मोहसिन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि जिला अस्पताल के शवगृह में किसी अज्ञात युवती का शव बीते आठ दिनों से रखा हुआ है। उन्हें आशंका थी कि यह शव उनकी बहन का हो सकता है, इसलिए वे महाराष्ट्र पुलिस के साथ हरदा पहुंचे।